फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking crisis deepens at PGI, multi-level facility postponed for another year

Chandigarh News: पीजीआई में पार्किंग संकट और गहराया, मल्टीलेवल सुविधा एक साल और टली

Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Parking crisis deepens at PGI, multi-level facility postponed for another year

विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को फिलहाल पार्किंग से राहत मिलती नहीं दिख रही। न्यू ओपीडी के पास बन रही बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग तकनीकी खामियों के कारण अब कम से कम एक साल और टल गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
दरअसल, आईआईटी गुवाहाटी की ताजा रिपोर्ट में पार्किंग ढांचे में संरचनात्मक कमियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा है कि इन खामियों को दूर किए बिना भवन का संचालन जोखिम भरा हो सकता है। छह मंजिला और बेसमेंट सहित तैयार की जा रही यह पार्किंग करीब 684 वाहनों की क्षमता वाली है और लगभग 26 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है। अब इसमें सुधार कार्य के चलते उद्घाटन में करीब 12 महीने की देरी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

इस परियोजना का इतिहास भी देरी से भरा रहा है। वर्ष 2015 में मंजूरी मिलने के बावजूद निर्माण कार्य का ठेका मई 2023 में दिया गया और काम जून 2023 में शुरू हो सका। इसके बाद 2025 में चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने पर्यावरण मंजूरी को लेकर आपत्ति जताई, जिससे काम और प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में रोजाना 10 हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं जबकि वाहनों की संख्या इससे कहीं ज्यादा होती है। पार्किंग की कमी के कारण लोग सड़कों पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं जिससे अस्पताल परिसर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। आने वाले समय में यह दबाव और बढ़ने वाला है। एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में नई सेवाएं शुरू होने और मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर के चालू होने से मरीजों की संख्या में इजाफा तय है। ऐसे हालात में नई पार्किंग का समय पर तैयार न होना न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि मरीजों की सुविधा और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी असर डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed