फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal will be cremated in his native village

Punjab: सांस नहीं ले पा रहे थे प्रकाश सिंह बादल, कई दिनों से ICU में थे, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

सांस लेने में तकलीफ होने के कारण प्रकाश सिंह बादल को नॉन-इनवेंसिव वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया था। इसमें इन्हें हाई फ्लो नेजल कैनुला की मदद से ऑक्सीजन दी जा रही थी क्योंकि उन्हें भर्ती करने के समय बहुत ज्यादा ब्रोंकिल अस्थमा था। इस कारण वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal will be cremated in his native village
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत होने पर 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 18 अप्रैल को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनीटरिंग कर रही थी। बता दें कि इससे पहले उन्हें जून 2022 में भी मोहाली के इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के पीजीआई में और मोहाली के इसी निजी अस्पताल से उनका नियमित इलाज चलता रहा है। पहले भी वह जब कोरोना पॉजिटिव आए थे तब भी उनका इसी अस्पताल में इलाज हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि उनके शव को पैतृक गांव बादल (मुक्तसर) ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


नॉन-इनवेंसिव वेंटिलेशन सपोर्ट पर थे बादल
सांस लेने में तकलीफ होने के कारण प्रकाश सिंह बादल को नॉन-इनवेंसिव वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया था। इसमें इन्हें हाई फ्लो नेजल कैनुला की मदद से ऑक्सीजन दी जा रही थी क्योंकि उन्हें भर्ती करने के समय बहुत ज्यादा ब्रोंकिल अस्थमा था। इस कारण वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विभागों के डॉक्टर कर रहे थे निगरानी
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह बादल नौ दिन से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पल्मोनरी विभाग के विंग में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण उनका इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ समेत फिजिशियन कर रहे थे लेकिन फेफड़ों सही ढंग से काम नहीं कर पाने के चलते मंगलवार को उनका निधन हो गया।

प्रकाश सिंह बादल 

  • जन्म: 8 दिसंबर 1927 मलोट (मुक्तसर) के निकट अबुल खुराना गांव में हुआ था।
  • शिक्षा: लाहौर के क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक।
  • परिवार: सुखबीर सिंह बादल (पुत्र), हरसिमरत कौर बादल (पुत्रवधू)
  • पिता: रघुराज सिंह
  • माता: सुंदरी कौर
  • पत्नी: सुरिंदर कौर (2011 में निधन) 1959 में हुआ था विवाह।
  • बेटी: परनीत
  • राजनीति: 1947 में सरपंच का चुनाव जीता।
  • पहली बार विधायक: 1957 में बने।
  • अंतिम चुनाव: 2022 में लंबी सीट (मुक्तसर) से हारे।
  • पहली बार सीएम: 1970 में बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed