{"_id":"57de9c464f1c1b223aa82376","slug":"parkash-singh-badal-on-captain-amarinder-singh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बादल बोले, कभी साकार नहीं होगा कैप्टन का सीएम बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बादल बोले, कभी साकार नहीं होगा कैप्टन का सीएम बनने का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीएम बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी साकार नहीं होगा। पंजाब के लोग अकाली-भाजपा सरकार की ओर से लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों से अच्छी तरह अवगत हैं। सीएम रविवार को अहमदगढ़ में संगत दर्शन करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए हमेशा धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटा है। कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पंजाब के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चलाना कॉमेडियनों के बस की बात नहीं है। कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो किया जा सकता है किंतु वह अच्छे शासक कभी साबित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक कलाकार की कला का सम्मान करते हैं लेकिन सियासत तजुर्बे और लोगों की सेवा के जज्बे की मांग करती है।
मौके पर वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, संत बलवीर सिंह घुन्नस, पंजाब मंडी बोर्ड के उप चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा, केजेएस चीमा, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी प्रितपाल सिंह मौजूद थे।