फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal had a deep connection with Chandigarh

Parkash Singh Badal: समय के बेहद पाबंद थे प्रकाश सिंह बादल, चंडीगढ़ से था गहरा नाता

Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST
सार

शिअद चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से पारिवारिक रिश्ते थे। पिता गुरनाम सिंह 2006 में जब नगर निगम का चुनाव लड़ रहे थे तो प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच प्रचार किया था।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal had a deep connection with Chandigarh
पीएम नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल (मध्य में) और सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का चंडीगढ़ और शहर के कार्यकर्ताओं से भी गहरा नाता था। बड़े बादल के निधन की खबर सुनकर शहर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन एवं चंडीगढ़ से एसजीपीसी सदस्य व नगर निगम की पूर्व मेयर हरजिंदर कौर ने बताया कि बादल साहब समय के बहुत ही पाबंद थे। किसी भी कार्यक्रम में वह कभी लेट नहीं पहुंचे। वह कभी किसी पर गुस्सा नहीं होते थे। लोगों से मिलने के लिए सुबह सात बजे ही तैयार हो जाते थे। 

विज्ञापन


आज के समय में ऐसा नेता मिलना मुश्किल है। बकौल हरजिंदर उनके चुनाव में जब भी मैं प्रचार के लिए गई तो उन्होंने बेटी जैसा व्यवहार रखा। जब मैं चंडीगढ़ की मेयर बनी तो बादल ने कहा कि लड़कियों की नौकरी के लिए कुछ सोचना। वह बेटियों के प्रति हमेशा चिंतित रहते थे। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए जिए। उन्होंने पंजाब की राजनीति का बुरा दौर भी देखा और संघर्ष किया।  
विज्ञापन


वहीं, शिअद चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से पारिवारिक रिश्ते थे। पिता गुरनाम सिंह 2006 में जब नगर निगम का चुनाव लड़ रहे थे तो प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच प्रचार किया। हरदीप सिंह बताया कि उनके पिता का निधन हुआ तो उन्हें प्रकाश बादल ने विशेष तौर पर फोन कर हौसला दिया। वह इस पल को नहीं भुला सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed