फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parkash singh badal criticized congress party

CM बादल बोले, कांग्रेस राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथ दे रही

Fri, 04 Dec 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 04 Dec 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
parkash singh badal criticized congress party

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथी कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के लीडरों की सरबत खालसा में मौजूदगी ने इस बात को साबित कर दिया है कि कांग्रेस पंजाब में फिर से खराब दिन वापस लाने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों को समर्थन दे रही है।

विज्ञापन


यहां संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब की अमन व शांति को खराब करने के लिए कांग्रेस की तरफ से बनाई जा रही योजनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ पूर्व कांग्रेसी विधायक रमनजीत सिंह सिक्की जैसे राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मंच पर उपस्थिति देते हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह उन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश ने संपूर्ण विकास किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन के पास कोई एक विकास कार्य दिखाने के लिए नहीं है जो यह सिद्ध कर सकता हो कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब का विकास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इससे पहले गांव चंबा कलां, करमुवाल, चौहला साहिब, मोहनपूरा व ब्रह्मपुरा में संगत दर्शन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संगत दर्शन सरकार का एक अहम प्रोग्राम है जिसके चलते समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी गांव गांव में पहुंच कर लोगों से नहीं मिला। माझा क्षेत्र की रैली 14 दिसंबर को गोईंदवाल साहिब में की जाएगी, जिसमें लोगों को अमन शांति व भाईचारे को मजबूत करने की अपील की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की तरफ से 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे चौहला साहिब के अति आधुनिक खेल स्टेडियम का नीव पत्थर भी रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed