फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents protest outside Bal Niketan School regarding fees

फीस को लेकर बाल निकेतन स्कूल के बाहर पैरेंट्स का प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Parents protest outside Bal Niketan School regarding fees
चंडीगढ़। सेक्टर -37 स्थित बाल निकेतन मॉडल स्कूल में वीरवार को पैरेंट्स ने स्कूल की ओर से मांगी जा रही फीस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि फीस भरने को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों को फीस को लेकर बुधवार को दिए गए निर्देशों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सिर्फ फीस बढ़ाने पर रोक लगाई है, लेकिन उन्हें कोई रियायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, लॉकडाउन के कारण किसी के पास काम नहीं है। वहीं प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सैलरी तक नहीं आई है। बावजूद इसके प्राइवेट स्कूलों की ओर से लगातार फीस भरने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है जो गलत है। प्रदर्शन कर रहे पैरेंट्स हाथों में नो स्कूल नो फीस के बैनर पकड़े हुए थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण लोग बहुत परेशान हैं। न उनके पास काम है और न ही नौकरी। ऐसी स्थिति में वह फीस कैसे जमा कर पाएंगे।
नितिन गोयल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed