{"_id":"5ce121f8bdec22071506896a","slug":"paraglider-crashes-in-solangnala-death-of-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से मोहाली के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से मोहाली के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
Sun, 19 May 2019 03:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कुल्लू के सोलंगनाला में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से मोहाली निवासी 24 वर्षीय अमनदीप सिंह सोबती की मौत हो गई। देर शाम तक उसके परिजनों को इस बारे में नहीं बताया गया था। उन्हें सिर्फ इतना ही पता था कि बेटा हादसे में घायल हो गया है। वहीं हादसे में पायलट घायल हो गया है। पायलट का मनाली स्थित मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ उनके कुछ रिश्तेदार व जानकार घर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अमनदीप सिंह 3 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह ही अपने बिजनेस को देख रहा था। उसका मोहाली के फेज-1 में शोरूम है।
विज्ञापन
इस वर्ष कुल्लू जिले में ही पैराग्लाइडर से हुए हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। मनाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास फातरू में एक पर्यटक पैराग्लाइडिंग से उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन
करीब 50 फीट ऊंचाई से अचानक पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। पैराग्लाइडर और पायलट को स्थानीय लोगों ने मनाली अस्पताल लाया गया, जहां पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू की है। जिला पर्यटन बीसी नेगी ने कहा कि विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा।