फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panthak Party expands its organization, assigns responsibilities

Chandigarh News: पंथक पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, सौंपी जिम्मेदारियां

Thu, 09 Oct 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Panthak Party expands its organization, assigns responsibilities
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल से अलग हुई पंथक पार्टी के अध्यक्ष जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए दूसरी सूची जारी की है। इसमें नए और अनुभवी चेहरों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी ने चार संरक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।
जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला को पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को कोषाध्यक्ष बनाया है। बाबू प्रकाश चंद गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और कपूर चंद बंसल को सचिव नियुक्त किया गया है। आठ नेताओं को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सात को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि छह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। बाबा सरबजोत सिंह बेदी, बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रो. मंजीत सिंह और रविंदर सिंह को पार्टी का संरक्षक बनाया है।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल, पूर्व मंत्री जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, पूर्व विधायक गगनदीप सिंह बरनाला, पूर्व विधायक एवं विजन डॉक्यूमेंट कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार इकबाल सिंह झुंडन, पूर्व विधायक एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई मंजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी, पूर्व मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर, सरबजीत सिंह डूमवाली, जत्थेदार महिंदर सिंह हुसैनपुर, जरनैल सिंह करतारपुर, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन और महिंदरपाल सिंह बनाका को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा बरजिंदर सिंह बराड़, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, किरनजोत कौर, चरणजीत सिंह बराड़, जसवीर सिंह घुमन, गुरजीत सिंह तलवंडी, युवराज सिंह और भारपुर सिंह धांद्रा को महासचिव बनाया है।

ज्ञानी महिंदर सिंह हिमाचल प्रदेश, एसजीपीसी सदस्य सतविंदर सिंह टोहरा, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख, दविंदर सिंह सेखों, करण सिंह डीटीओ और अजयपाल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed