फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pankaj won professional cycling race

साइक्लोथॉन में कुरुक्षेत्र के पंकज का जलवा

Mon, 22 Dec 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pankaj won professional cycling race

सिटी ब्यूटीफुल में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म और हीरो साइकिल ने 21 दिसंबर को साइक्लोथॉन का अयोजन किया। इसमें चार वर्ग में रेस हुई।

विज्ञापन


प्रोफेशनल, जूनियर कॉरपोरेट और कॉलेज राइड। सुबह आठ बजे से प्रोफेशनल रेस हुई। इसका फ्लैग ऑफ पंजाब के वित्त मंत्री और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिंदर सिंह ढींडसा और यूटी के डायरेक्टर टूरिज्म काशिश मित्तल ने किया। प्रोफेशनल रेस को इस रेस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले पंकज ने जीता।
विज्ञापन


प्रोफेशनल रेस में देश भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जन मार्ग पर मटका चौक से लेकर हाईकोर्ट तक 57.5 किमी की इस रेस को 16 राउंड्स में पूरा करना था। प्रथम स्थान पर रहने वाले पंकज को इनाम में एक लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर पंजाब के अमृतसर में रहने वाले अमरजीत नेगी रहे। उन्हें 60 हजार की इनामी राशि दी गई है। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के गणेश रहे। उन्हें इनामी राशि के रूप में 40 हजार रुपये प्रदान किए गए।

सात-सात किमी की तीन रेस

Pankaj won professional cycling race

इसके बाद बिना इनाम वाली तीन रेसों का आयोजन किया गया। इनमें जूनियर (स्कूल राइड) सात किमी, कॉरपोरेट राइड सात किम, मजा राइड सात किमी की हुई। इनके विजेताओं को सर्टिफिकेट और टी-शर्ट्स दी गई।

प्रोफेशनल रेस के दौरान कुछ खिलाड़ी आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन-चार को हल्की खरोंचें आईं। सिटी में रविवार को सुबह जबरदस्त ठंड थी। इसके बावजूद साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। इन्होंने पूरे जोश केसाथ रेसों में हिस्सा लिया।

प्रोफेशनल रेस में विजेता पंकज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीपीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले पंकज के पिता  किसान हैं। गांव में उनका एक दोस्त था। वह साइकिलिस्ट था। उसकी मौत 2004 में हो गई। उससे प्रेरित होकर ही पकंज ने साइकिलिंग शुरू की थी। वे वर्ष 2011 के नेशनल गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं।

अब उनका अगला टारगेट वर्ष-2018 में होने वाले एशियन गेम्स हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाले अमृतसर के अमरजीत नेगी जांलधर के कॉलेज से ग्रेजुशन कर रहे हैं। वह 2014 के एशियन गेम्स में टीम स्प्रिंट में गोल्ड मेडल और स्प्रिंट के एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। अभी इंडिया कैंप का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed