फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University released academic schedule, classes will start offline from March 4

चंडीगढ़: पीयू में चार मार्च से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू, छात्र ध्यान दें... वैक्सीन प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 28 Feb 2022 08:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Feb 2022 08:57 PM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू कर रहा है। पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं को पूरी तरह ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खोला जा रहा है।

विज्ञापन
Panjab University released academic schedule, classes will start offline from March 4
फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को अकादमिक शेड्यूल जारी कर चार मार्च से ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी है। साथ ही विभागों को नोटिस जारी किया गया है कि ऑफलाइन कक्षाओं में आने वाले विद्यार्थियों से कोविड टीकाकरण की दोनों डोज का सर्टिफिकेट लिया जाए। विद्यार्थियों को इसके लिए चार मार्च तक का समय दिया गया है। बिना सर्टिफिकेट के विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षा में आने की अनुमति नहीं मिलेगी। उधर, छात्र नेताओं का कहना है कि जिन छात्रों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें समय सीमा में छूट मिलनी चाहिए। दूरदराज से आने वाले छात्रों को मुश्किल पैदा होगी। 

विज्ञापन


पीयू की ओर से सोमवार को विभागों और इससे संबद्ध कॉलेजों के लिए अकादमिक कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। वहीं पीयू ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू कर रहा है। पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं को पूरी तरह ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खोला जा रहा है। वहीं ग्रेजुएट कक्षाओं के अंतिम वर्ष को ही ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जा रहा है। इस बार सेमेस्टर सिर्फ 88 ही दिनों का होगा और छुट्टियों में कटौती की गई है। ईवन सेमेस्टर 15 जनवरी के आसपास शुरू होना था लेकिन शिक्षकों के प्रदर्शन के कारण विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा ही नहीं शुरू हो पाई थी। इसलिए ईवन सेमेस्टर शुरू करने में देरी हो गई। 
विज्ञापन


टीकाकरण में छात्रों को मिली छूट, कम समय में आएगी परेशानी 
जिन विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं हो सका है, उनके पास मात्र दो-तीन दिन का समय है। ऐसे में छात्रों को परेशानी होगी। बिना टीकाकरण के छात्रावास लेने में भी दिक्कत होगी। ऐसे में पीयू को टीकाकरण के मामले में छूट देनी चाहिए। - अमित पुनियां, छात्र नेता, एबीवीपी 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के लिए समय बढ़वाएंगे  

दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए इतनी जल्द टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाना मुश्किल होगा। ऑफलाइन कक्षाओं के लिए टीकाकरण बाध्य नहीं होना चाहिए, इसके लिए समय सीमा को बढ़वाएंगे। - उगर गोदारा, छात्र नेता, एनएसयूआई

इस प्रकार है अकादमिक कैलेंडर
चार अप्रैल से 14 जुलाई तक सेमेस्टर सत्र चलेगा।
सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जुलाई से 30 अगस्त तक 33 दिन में करवानी होगी।
गर्मियों की छुट्टियां एक से 15 अगस्त तक 15 ही दिनों की होगी।
शनिवार का अवकाश नहीं रहेगा।

डीएवी कॉलेज खुला, पहले दिन कम ही विद्यार्थी पहुंचे
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन बहुत कम विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे। बीए की एक कक्षा में एक तो दूसरी कक्षा में मात्र तीन विद्यार्थी ही पहुंचे। वहीं कॉमर्स और विज्ञान की कक्षाओं में भी नाम मात्र के विद्यार्थी कॉलेज में कक्षाएं लगाने के लिए आए थे। इसका कारण ये रहा कि मंगलवार को शिवरात्रि का अवकाश है, इसलिए विद्यार्थी घरों पर ही है। वहीं परीक्षा भी शनिवार और रविवार तक चल रही थी। छात्रों को परीक्षा खत्म होने और कक्षाएं शुरू होने के बीच अवकाश नहीं मिला।

एसडी कॉलेज में भी दो फरवरी से सभी विभागों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो रही है। विद्यार्थियों की रेगुलर उपस्थिति अनिवार्य होगी और बैलेंडेड मोड पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडी के प्राचार्य अजय शर्मा ने बताया कि कॉमर्स के विद्यार्थी पहले ही कॉलेज आ रहे हैं। 

उपस्थिति भी सामान्य हो गई है। 2 फरवरी से सभी विभागों को पूरी तरह खोला जा रहा है। क्योंकि आईटी और विज्ञान कोर्सेज के प्रैक्टिकल शिक्षा का बहुत नुकसान हुआ है। उनकी भरपाई के लिए नियमित कक्षाएं जरूरी है। एसडी में लड़कों के छात्रावास को लेकर बताया कि अभी सेमेस्टर के तीन महीने ही बचे हैं। 

कॉलेज की फीस सालाना होती है, अगर फिर भी छात्रों की मांग आती है तो छात्रावास खोल दिए जाएंगे। अभी छात्रावास का रेनोवेशन चल रहा है। लड़कियों के छात्रावास में लड़कियां रह रही है। दूसरे राज्यों के लड़कों ने अभी पीजी लिया हुआ है, कॉलेज के पास अभी छात्रावास को लेकर मांग नहीं आई है।

कॉलेजों में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधि होगी सामान्य
शहर के सभी कॉलेज चार मार्च से पूरी तरह ऑफलाइन कक्षाओं की ओर बढ़ रहे हैं। कई कॉलेजों में पहले ही 21 और 24 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई है। कॉलेज प्रमुखों का कहना है कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम ऑफलाइन करवाने के साथ अन्य सभी गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम सामान्य तरीके से ही आयोजित करवाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की लर्निंग हो सके और उनका विकास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed