{"_id":"6555cf33530c2b4b7f0cbe8b","slug":"panjab-university-chandigarh-is-planning-to-regularize-daily-wage-employees-working-under-class-c-and-d-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पीयू में 400 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हो सकते हैं नियमित, वित्तीय स्थिति को देख लिया जाएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पीयू में 400 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हो सकते हैं नियमित, वित्तीय स्थिति को देख लिया जाएगा फैसला
Thu, 16 Nov 2023 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:41 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी में ग्रुप सी और डी के लगभग 400 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमित होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ये कर्मचारी दस साल से अधिक समय से पीयू में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जो पिछले 20 साल से सेवाएं दे रहे हैं और सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी क्लास सी और डी के तहत पिछले दस साल से अधिक समय से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की योजना बना रहा है। इसको लेकर पिछले हफ्ते ही रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में बैठक की गई थी, जिसमें एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए थे। बैठक में पीयू की ओर से वर्ष 2017 में बनाई नियमित पॉलिसी पर हाइकोर्ट की ओर से स्टे लगने के कारणों इत्यादि पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी बैठक 4 दिसंबर को रखी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: बस की टक्कर से गई थी कार सवार सेल्स मैनेजर की जान, अब परिजनों को मिलेगा सवा दो करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में ग्रुप सी और डी के लगभग 400 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमित होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ये कर्मचारी दस साल से अधिक समय से पीयू में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जो पिछले 20 साल से सेवाएं दे रहे हैं और सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में कर्मचारी लंबे समय से इसे समयबद्ध तौर पर पॉलिसी बनाकर नियमित करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर अब तक कई प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अब पीयू सकारात्मक तौर पर इस दिशा में काम करने में जुटा है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नियमित करने से पहले वित्तीय स्थिति को भी ध्यान में रखा जा रहा है। क्योंकि इसका पीयू के बजट पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इन कर्मचारियों में चपरासी, माली, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं।
प्राथमिकता पर कर्मचारियों की सेवाएं की जाएं नियमित
एसोसिएशन की ओर से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करवाने को लेकर लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कई प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए हैं। अब पीयू ने सकारात्मक रुख अपनाया है। हमारी कोशिश है कि प्राथमिकता पर कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करवाई जाएं। -हनी ठाकुर, अध्यक्ष, पीयूएनटीईएफ
पीयू की वित्तीय स्थिति को देखते हुए लेंगे फैसला
पीयू के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर बैठकें चल रही हैं। इसको लेकर संस्थान की वित्तीय स्थिति पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा। -प्रो. वाईपी वर्मा, रजिस्ट्रार, पीयू