फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panipat man said teen talaq to wife on phone, darul uloom deoband permitted

7 जन्मों का रिश्ता मोबाइल पर एक पल में खत्म, तुगलकी फरमान

Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 01 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
panipat man said teen talaq to wife on phone, darul uloom deoband permitted
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक
7 जन्मों का रिश्ता मोबाइल पर एक पल में खत्म हो गया। तलाक पर मोहर भी लग चुकी है। मामला पानीपत के दंपति का है। यहां एक शौहर ने मोबाइल पर बीवी को तीन तलाक देकर पति पत्नी के रिश्ते को एक पल में खत्म कर दिया। देवबंदी उलेमा ने भी मोबाइल पर दिए गए तलाक पर मुहर लगाते हुए इस मान्य करार दिया है।
विज्ञापन


पानीपत में शौहर द्वारा मोबाइल फोन पर बीवी को तीन तलाक दिए जाने के मामले में दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना अरशद फारुकी का कहना है कि अगर शौहर ने बीवी को फोन पर तीन बार तलाक दे दिया और फोन को सुनने वाली उसकी बीवी ही है, तो वह तलाक माना जाएगा। इसमें कोई गुंजाइश नहीं बचती।
विज्ञापन

खत, मैसेज या मेल से भी तीन तलाक मान्य

panipat man said teen talaq to wife on phone, darul uloom deoband permitted
मुस्लिम व्यक्ति
बता दें कि तीन तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और देश में इस पर बहस छिड़ी हुई है। इस पर एक खुलास करते हुए मौलाना अरशद फारुकी ने कहा कि फोन ही नहीं यदि खत, मैसेज या मेल में भी कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को तीन बार तलाक लिखकर भेज दे और बाद में उसकी पुष्टि हो जाए तो इस तरह भी तलाक हो जाएगा।

बता दें कि इससे पूर्व भी मोबाइल फोन पर तलाक दिए जाने को लेकर देवबंद से कई बार फतवे जारी हो चुके हैं। मोबाइल पर तलाक दिए जाने का मामला उस समय में आया जब सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक का मामला विचाराधीन है और इसे लेकर देशभर में बड़ी बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed