{"_id":"5f8527e18ebc3e276d6ba796","slug":"panipat-girl-missing-case-handed-over-to-cbi-by-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत की गुमशुदा नाबालिग छात्रा मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, जनवरी 2016 से है लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत की गुमशुदा नाबालिग छात्रा मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, जनवरी 2016 से है लापता
Tue, 13 Oct 2020 09:37 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:37 AM IST
सार
- मंत्री विज ने साढ़े चार साल पहले दिए थे एफआईआर दर्ज करने के आदेश
- गृह मंत्री अनिल विज के पास फिर पहुंचा मामला अब सीबीआई करेगी जांच
- पानीपत शहरी थाने में दर्ज हैं दो एफआईआर, चार्जशीट भी हो चुकी है पेश
- हरियाणा पुलिस लंबे समय से तलाश रही, नहीं लगा सका गुमशुदा का सुराग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले से करीब साढ़े चार साल पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। हरियाणा सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। आरोप था कि छात्रा का दुष्कर्म करने के बाद उसे गायब किया गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर जनवरी 2016 में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
गृह मंत्री अनिल विज ने उस समय कष्ट निवारण समिति की बैठक में छात्रा की मां की गुहार पर दुष्कर्म और अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। कागजी प्रक्रिया में उलझी यह शिकायत आगे नहीं बढ़ सकी। विज के गृह मंत्री बनने के बाद यह मामला दोबारा उनके सामने आया तो उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच करवाने के लिए कहा।
आज इस मामले में सीबीआई जांच के लिए संस्तुति दे दी गई है। सीबीआई जांच के लिए सरकार ने अपनी मंजूरी केंद्र में डीओपीटी को भेज दी है। मालूम हो कि 2016 में पानीपत के नूरवाला क्षेत्र की यह छात्रा अचानक लापता हो गई थी। पानीपत शहर पुलिस में इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था, लेकिन पीड़िता की मां के कहने पर इस मामले में कुल दस आरोपी बनाए गए थे। पानीपत पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी पेश कर चुकी है, लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लग पाया। अब सीबीआई इस मामले की परतें उधेड़ेगी।
मेरे सामने कई साल पहले यह मामला पानीपत कष्ट निवारण समिति की बैठक में आया था। उस समय मैंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। अब चूंकि सीबीआई जांच होगी तो घटना से संबंधित सभी पहलू सामने आ जाएंगे।
- अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा