फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panic button will be installed in roadways bus in Haryana

हरियाणा रोडवेज बसों में लगेगा पैनिक बटन, दबाते ही मिल जाएगी पुलिस सहायता

Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Panic button will be installed in roadways bus in Haryana
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा परिवहन विभाग रोडवेज बसों में जल्दी अहम बदलाव करेगा। महिलाओं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बसें जीपीएस से लैस होंगी। मुख्यालय स्तर के अधिकारी व डिपो महाप्रबंधक किसी भी बस की लोकेशन ट्रेस कर सकेंगे।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के नए प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर ने रोडवेज के कायाकल्प का खाका खींचना शुरू कर दिया है। आपात स्थिति के लिए बसों में पैनिक बटन होगा, इसे जब कोई यात्री दबाएगा तो उसकी सूचना सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में जाएगी और पीसीआर वैन अगली कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन



रोडवेज में ई-टिकटिंग की शुरुआत के लिए विभाग ने 31 मार्च 2020 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी कवायद लंबे समय से चल रही है, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पा रही। अब निगाहें नए प्रधान सचिव पर हैं कि वह उपयुक्त कंपनी के चयन किन मापदंडों के आधार पर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने परिवहन अधिकारियों को यह संदेश दे दिया है कि ट्रांसपोर्ट हर व्यक्ति की मौलिक जरूरत है। सरकार की प्राथमिकता ढाई करोड़ से अधिक जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की है। रोडवेज की गुणवत्ता में हमें और भी सुधार करना है। लाइसेंसिंग विभाग, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में भी काफी बदलाव किए जाएंगे।
 

ये है मुख्य एजेंडा

  • ड्राइविंग लाइसेंस दलालों के माध्यम से नहीं, मैरिट के आधार पर बनाए जाएंगे
  • वाहन पंजीकरण के काम को फेसलेस और कैशलेस करना
  • बस अड्डा पर आम आदमी के लिए हवाई अड्डा जैसी सुविधाएं देना। बैठने की व्यवस्था और सभी सुविधाएं उच्च स्तरीय बनाना
  • हर जिले के बस अड्डों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए योजना बनाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed