{"_id":"18dbc40dd077174bdf820236d701694f","slug":"panel-of-cell-towers-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के पैनल में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के पैनल में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
थर्मल। गांव शोदापुर में स्थित रिलायंस कंपनी के टावर के पैनल में अचानक आग लगने से आसपास के घरों में धुआं भर गया।
इससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
लेकिन गली तंग होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी गाड़ी द्वारा एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
प्राप्त विवरण के अनुसार देर रात रिलायंस के टावर में आग लग गई। इससे आसपास काफी धुआं फैल गया। आग देखकर लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही पैनल फुंकने से आसपास गहरा धुआं फैल गया। आसपड़ोस के लोगाें बाबू राम, सलीम, अख्तर, रुपला, रमेश, अनिल सैनी और राकेश ने बताया कि अगर आग डीजल की टंकी तक आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग के धुएं के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।