फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula win open rolling speed sketing championship

स्केटिंग चैम्पियनशिप में दिखा रफ्तार के ‘बादशाह’ का जलवा

Sun, 24 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 24 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
panchkula win open rolling speed sketing championship

रोलिंग टाइगर्स एकेडमी पंचकूला के स्केटर्स की जीत की गूंज पुणे में आयोजित 53वीं ओपन रोलिंग स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में सुनाई दी। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलिंग टाइगर्स ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर चार गोल्ड सहित कुल दस मेडल अपने नाम किए।

विज्ञापन


साथ ही साढे़ 18 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। रोलिंग टाइगर्स एकेडमी पंचकूला में बच्चों को स्केटिंग के गुर सीखा रहे चंद्र सिंघल कहा कि देशभर से करीब 800 स्केटर्स को पछाड़ कर इस स्तर पर मेडल हासिल करना काबिले तारीफ है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में रहा इनका जलवा

10-12 वर्षीय ब्वॉयज क्वार्ड्स वर्ग में आदित्य डब्बास ने रिंक रेस-टु, थ्री और रोड रेस में उम्दा प्रदर्शन करते हुए न केवल तीन गोल्ड मेडल जीते। बल्कि चैंपियन ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। 12 से 16 वर्षीय ब्वॉयज क्वार्ड्स कैटेगिरी में आर्यन पाल सिंह घुम्मन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रिंक रेस-थ्री में गोल्ड और रिंक रेस-टु में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वर्ग में राघव वशिष्ठ ने रिंक रेस-टू और रोड रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल जीते। 10 से 12 वर्षीय गर्ल्स क्वार्ड्स कैटेगिरी में विदुषी रावत और वर्निका शर्मा ने रिंक रेस-एक और दो में सिल्वर मेडल अपने नाम किए।  वहीं 8-10 वर्षीय ब्वॉयज क्वार्ड्स वर्ग में नीतेश सिंगला ने रिंक रेस-टू में ब्रॉन्ज मेडल जीता।


प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता का लाजवाब प्रदर्शन
कोच चंद्र सिंघल ने बताया कि एकेडमी के स्केटर्स की कड़ी मेहनत का ही यह नतीजा है कि वे प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता प्रतिभा का लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। रोलिंग टाइगर्स वड़ोदरा सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में 17 मेडल और बैलगांव स्कूल नेशनल गेम्स में दस मेडल सहित अब तक कुल 37 नेशनल मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में एकेडमी की ओर से जीते गए  मेडल अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed