फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula violence case, 185 accused presented in court

पंचकूला हिंसा मामले के 185 आरोपी अदालत में पेश, कई अभी भी फरार

Wed, 15 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Wed, 15 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Panchkula violence case, 185 accused presented in court
Panchkula Violence
डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट को ओर से सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला में डेरा प्रेमियों ने जमकर हिंसा की थी। इस हिंसा के 185 आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इन आरोपियों पर पंचकूला में हिंसा और आगजनी सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हिंसा भड़काने के आरोपियों के खिलाफ जारी की गई चालान की कापी उन्हें सौंपे गई। इस दौरान कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि 25 अगस्त की हिंसा के दौरान 36 लोगों की भी मौत हुई थी, जबकि आगजनी और तोड़फोड़ के कारण पंचकूला में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन


एक दिन में कम आरोपियों की पेशी का आग्रह 
हिंसा मामले के आरोपियों को बड़ी संख्या में एक साथ पेशी के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो जाए, इस लिहाज से पुलिस ने अदालत से आरोपियों की संख्या में कमी करने का आग्रह किया है। एक पेशी पर अगर 50-60 आरोपियों की पेशी होती है तो सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। हिंसा मामले में चूंकि 1000 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके चालान भी पेश करने के बाद उन्हें सौंपे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


देशद्रोह मामले के आरोपियों के खिलाफ भी जल्द पेश होंगे चालान 
देशद्रोह मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भी इस माह के अंत तक चालान पेश किए जाने हैं। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं। अभी भी हिंसा मामले में फरार चल रहे उन आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी पुलिस की निगाह टिकी है। देशद्रोह मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सकती हैं कुछ और गिरफ्तारी 

Panchkula violence case, 185 accused presented in court
पंचकूला में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
फरार आरोपियों की तलाश जारी, लेकिन नहीं हो सकी गिरफ्तारी 
हिंसा मामले में आरोपी आदित्य, पवन इंसां और मोहिंदर इंसां अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पहले ही वारंट जारी कर दिए थे। लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं। अभी भी 15 आरोपी ऐसे हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। 

जल्द हो सकती हैं कुछ और गिरफ्तारी 
हिंसा मामले में सुराग हासिल करने के लिए पुलिस ने हनीप्रीत-विपासना को एक बार आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी। हिंसा की साजिश में कौन-कौन शामिल था और इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की भी अब तक इसके पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल सके हैं। पुलिस की कोशिश है कि डेरा के नजदीकियों से एक बार फिर पूछताछ कर, इस मामले की तह तक जल्द से जल्द कैसे पहुंचे। माना जा रहा है कि अगले इसी हफ्ते एक-दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed