{"_id":"78c1d6c4dfe3c6c11d205e7be74a25d6","slug":"panchkula-reached-the-icc-twenty20-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला पहुंची आईसीसी टी-20 ट्राफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला पहुंची आईसीसी टी-20 ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 क्रिकेट ट्राफी का मंगलवार को पंचकूला में प्रीव्यू दिखाया गया। यह प्रतियोगिता का पांचवां संस्करण है, जो 16 मार्च से छह अप्रैल तक चलेगा।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रीव्यू के दौरान रिलायंस कर्मियों की दो टीमों के बीच फ्रैंडली क्रिकेट मैच भी खेला गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम गुरमीत सिंह, रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
पंचकूला में आयोजित प्रीव्यू रोड शो का हिस्सा रहा, जिसमें प्रदर्शित ट्रॉफी आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट 2014 के विजेता टीम को सौंपी जाएगी।
आठ मार्च को दुबई भेजी जाएगी ट्रॉफी
इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को लिंक्स ऑफ लंडन की ओर से डिजाइन व निर्मित किया गया है। सिल्वर और रोडियम की बनी इस ट्रॉफी का वजन लगभग 7.5 किलोग्राम है।
आईसीसी वर्ल्ड टी-20 का लोगो पेंट किए गए अनूठे रिक्शा (टुकटुक) से प्रेरित है, जो बांग्लादेश के शहरों की सड़कों पर अक्सर दिखती हैं। लंदन से भारत में बंगलूरू, पंचकूला, मुंबई के बाद ट्रॉफी को आठ मार्च को दुबई स्थित आईसीसी कार्यालय भेजा जाएगा।