फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula news, car Triple save ride, round fired into the car,

ट्रिपल राइड को बचाने के चक्कर में कार पलटी, बाल-बाल बची जान

Wed, 28 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 28 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
panchkula news, car Triple save ride, round fired into the car,
ट्रिपल राइड को बचाने के चक्कर में कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-7 व 8 की डिवाइडिंग पर करीब 1 बजे एक ऑल्टो कार मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को बचाने के चक्कर में पलट गई। जानकारी के अनुसार कार अपनी सामान्य रफ्तार में आ रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार बाइक रेड लाइट को पार कर आगे निकली। इस पर तीन युवक सवार थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया।
विज्ञापन


उपायुक्त के निर्देश हवा में, नहीं लगी रोड लाइट
कस्बा बरवाला में बाईपास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-73 की सड़क पर बनाए गए डिवाइडरों पर ट्रैफिक लाइट्स न होने से हादसों को न्यौता मिल रहा है। कस्बावासी वकील सिंह व राजपाल बरवाला, राजू व विनोद टाबर, प्रवीण बरवाला आदि ने बताया कि बरवाला बाईपास पर संबंधित विभाग की ओर से जो डिवाइडर बनाए गए हैं वो दोनों सिरों से टूटे पड़े हैं। उन डिवाइडरों पर न तो कोई साइन बोर्ड और न ही कोई ट्रैफिक लाइट है। 
विज्ञापन


इस समस्या के चलते रात के अंधेरे व धुंध में आमने-सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी में वाहन चालकों को बाईपास पर बने ये डिवाइडर नजर नहीं आ रहे। इस कारण वाहन चालक इन डिवाइडरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जबकि पिछले दिनों पंचकूला जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने विभाग के अधिकारियों को डिवाइडरों व अन्य जगहों पर धुंध आदि से बचाव के लिए साइन बोर्ड, लाइट्स व डिवाइडरों को सही करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी उनके आदेशों की पालना नहीं की जा रही और विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भुगतने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जबकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन रात भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती हैै, लेकिन सही डिवाइडर व ट्रैफिक लाइट्स न होने के चलते यहां पर कई वाहन चालक अपनी जान भी गंवा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed