फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula murder, two more arrested, pistols not seized

पंचकूला हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल की बरामदगी नहीं

Sun, 19 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Sun, 19 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Panchkula murder,  two more arrested, pistols not seized
- फोटो : File Photo
सकेतड़ी में हुए वरिंद्र हत्याकांड में पंचकूला पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को मोहाली और दूसरे को देहरादून से पकड़ा गया है। दस से अधिक हमलावरों ने 13 मार्च को बड़ी ही बर्बरता से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस अब तक सिर्फ पांच को ही गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन


पूर्व सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की दो टीमों ने यह कार्रवाई की। मोहाली के लांडरा चौक से तलविंद्र उर्फ टल्ली को पकड़ा गया। वह गांव मानक माजरा का रहने वाला है। तलविंद्र पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन सोई से जुड़ा बताया जाता है। हालांकि सोई के नेता विक्की मिड्डूूखेड़ा ने इससे इंकार किया है। दूसरे आरोपी विशाल सैनी को देहरादून के घंटाघर चौक के पास गिरफ्तार किया गया। विशाल चंडीगढ़ के सेक्टर 22 का रहने वाला है। विशाल को गिरफ्तार करने देहरादून गई टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर नरेंद्र कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। तलविंद्र इस मामले में पहले से गिरफ्तार हरमनप्रीत का दोस्त बताया जाता है। होली वाले दिन वह हरमनप्रीत के पास खड़क के संतामाजरा आया हुआ था। वहां से दोनों मनमीत उर्फ मोंटी के पास आए थे। मोंटी, हरमनप्रीत व त्रिलोक को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल की बरामदगी नहीं

Panchkula murder,  two more arrested, pistols not seized
पिस्तौल की बरामदगी नहीं
घटना वाली रात वरिंद्र के घर के बाहर जिस पिस्टल व बंदूक से फायर किए गए थे, पुलिस अब तक उसे रिकवर नहीं कर सकी है। 

यह है मामला
13 मार्च को होली की रात 22 वर्षीय वरिंद्र का दस से अधिक हमलावरों ने बर्बरता से कत्ल कर दिया था। उसे सकेतड़ी स्थित घर से उठाकर हमलावर कार से मुंह के बल घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गए थे। हमलावरों में मुख्य आरोपी मोंटी इनेलो पार्षद का बेटा है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जाती है। मोंटी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वरिंद्र के ममेरे भाई अवतार से बदला लेने आया था। लेकिन वरिंद्र के घर से बाहर आने पर वे उसे ही उठाकर ले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed