फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Mata mansa devi temple, panchkula news, city news

चैत्र नवरात्र का छठा दिन, 11 लाख से ज्यादा भक्तों ने माता के दर्शन किए

Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 03 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Mata mansa devi temple, panchkula news, city news
मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : File Photo
चैत्र नवरात्र के छठे दिन रविवार को मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर, कालका में श्रद्धालुओं ने 99 लाख 5 हजार 344 रुपये की राशि दान स्वरूप माता के चरणों में अर्पित की गई। जबकि 11 लाख 2 हजार 772 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक गौरी पराशर जोशी ने बताया कि छठे नवरात्र तक मनसा देवी मंदिर व काली माता मंदिर कालका में श्रद्धालुओं ने सोने के 52, चांदी के 654 नग चढ़ाए गए। 
विज्ञापन


अब तक माता के चरणों में आस्ट्रेलिया के 30 डालर अमेरिका के 271, कनाडा के 120 व सिंगापुर के 10 डालर के अलावा यूरोप के 50 यूरो भी श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में चढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि छठे नवरात्र के मौके पर मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 13 लाख 99 हजार 414 रुपये की राशि, काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 72 हजार दो रुपये की राशि दान में अर्पित की।
विज्ञापन


इसी प्रकार माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 10 व चांदी के 84 नग दान स्वरूप माता के चरणों में चढ़ाए गए। काली माता मंदिर कालका सोने के 2 चांदी के 39 नग दान किए गए। मनसा देवी मंदिर में 2 लाख 72 हजार 512 रुपये, काली माता मंदिर कालका में 72 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके अलावा यूएसए के 245 डालर, कैनेडा के 20 डालर व आस्ट्रेलिया के 10 डालर भी माता के चरणों में चढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed