फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula man fraud with bank, police arrested

बैंक का 30 लाख का लोन नहीं चुकाया, गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
panchkula man fraud with bank, police arrested

बैंक से 30 लाख का लोन लिया, लेकिन चुकाया नही। पुलिस ने जालसाज युवक को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंदर शर्मा (47) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी रविंदर शर्मा अपना नाम और जगह बदल कर काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को मंगलवार सुबह पंचकूला से दबोच लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का साथी अवतार सिंह बीते साल जुलाई में गिरफ्तार हो चुका है। इस समय वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सेक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि आरोपियों ने फर्जी दस्तखत कर बैंक से 30 लाख रुपये का लोन लिया था। बाद में उसने पैसे नहीं लौटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह ने रविंदर शर्मा के लिए पिता के जाली दस्तखत कर बैंक से लोन लिया था। आरोपी ने सेक्टर-15 स्थित अपने पिता के घर को बैंक के पास गिरवी रखकर 30 लाख का लोन रविंदर शर्मा की कंपनी के लिए हासिल किया था।


बाद में बैंक ने जब उसके पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। उन्हें किसी लोन के बारे में जानकारी नहीं थी। मामला सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।

इसके बाद केस ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया था। आरोपी रविंदर शर्मा की सेक्टर-22 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स एजेंसी है। इसी के नाम पर लोन लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed