फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Loksabha Election Schedule

पंचकूला में ये होगा लोकसभा चुनावों का शेड्यूल

Thu, 06 Mar 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 06 Mar 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Loksabha Election Schedule
लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीसी को आचार संहिता का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले चुनाव के मुकाबले पंचकूला व कालका में इस बार 72 हजार 446 वोटर बढ़े हैं। पिछली दफा पूरे जिले में कुल 2 लाख 65 हजार 538 वोटर थे, जबकि अब 3 लाख 37 हजार 984 वोटर हो गए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि 22 मार्च तक वोटर कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।

डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि चुनाव संबंधित कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद जिले में भी आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है। 9 मार्च को मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, डीसीपी अश्विन शेणवी ने कहा कि लोगों को 15 मार्च तक अपने लाइसेंसी हथियार अपने थाने में जमा कराने होंगे। बैंक गार्ड, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए यह नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शराब परोसने व कैश बांटने जैसे मामलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बिना अनुमति के लाउड स्पीकर के उपयोग पर भी सख्ती बरती जाएगी।

चुनाव शेड्यूल
नामांकन---------------15 मार्च से 22 मार्च
स्क्रूटनी--------------- 24 मार्च
नाम वापसी---------------26 मार्च तक
मतदान---------------10 अप्रैल
वोटों की गिनती---------------16 मई

कहां कितने बूथ
कालका विधानसभा---------------195 बूथ
पंचकूला विधानसभा---------------180 बूथ
कालका में हाईपर सेंसेटिव बूथ--------19
पंचकूला में हाईपर सेंसेटिव बूथ--------50
कालका में सेंसेटिव बूथ---------------14
पंचकूला में सेंसेटिव बूथ---------------10

कहां कितने मतदाता

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र---------------1. 87 लाख 688
(99 हजार 612 पुरुष व 87 हजार 76 महिला वोटर)
कालका विधानसभा क्षेत्र---------------1.51 लाख 296
(81 हजार 148 पुरुष व 70 हजार 148 महिला वोटर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed