फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula industrial plot allotment case vigilence enquiry start

प्लॉट आवंटन की विजिलेंस जांच शुरू, हुड्डा की मुश्किलें बढ़ेंगी

Sun, 20 Dec 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
panchkula industrial plot allotment case vigilence enquiry start

विजिलेंस ब्यूरो ने पंचकूला औद्योगिक प्लॉट आवंटन मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। जिसमें हुड्डा समेत कई अफसरों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मामले में तथ्य जुटाने का काम सोमवार से चालू हो जाएगा। जब तक विजिलेंस के पास जांच सीबीआई को सौंपे जाने का पत्र नहीं आता, तब तक विजिलेंस अपने स्तर पर मामले में साक्ष्य जुटाता रहेगा।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में साक्ष्य जुटाने के बाद संबंधित व्यक्तियों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है। हालांकि भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति प्रदान कर दी है, लेकिन हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो को अभी तक  मामले की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने एफआईआर की कॉपी मुख्य सचिव के पास भेज दी है। अब मुख्य सचिव के माध्यम से सरकार यह कागजात सीबीआई को भेजेगी। यह सीबीआई तय करेगी कि जांच लेने में उसे कितना समय लगेगा। यह कार्रवाई एक दिन में भी हो सकती है और पंद्रह दिन का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तीन अधिकारियों समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद इसकी प्रति सरकार के पास भिजवा दी है। सरकारी स्तर पर अब केस को सीबीआई के हवाले करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

सीबीआई जांच के संदर्भ में विजिलेंस के पास कोई चिट्ठी नहीं आई है। जब तक चिट्ठी नहीं आती तब तक विजिलेंस ही इस मामले में तफ्तीश करेगी।
- बीके सिन्हा, एडीजीपी विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed