{"_id":"5fb67d4b47229c1dd15aaa75","slug":"panchkula-corona-update-people-are-not-following-social-distance-in-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना से बेखबर लोग, बाजारों में जुट रही भीड़, मास्क-सैनिटाइजर भी भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना से बेखबर लोग, बाजारों में जुट रही भीड़, मास्क-सैनिटाइजर भी भूले
Thu, 19 Nov 2020 10:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
गर्दन पर लटकता मास्क, सैनिटाइजर गायब और सोशल डिस्टेंसिंग को तो भूल ही जाएं। यह है कोरोना के लिए जारी की गई गाइडलाइंस की जमीनी हकीकत। प्रशासन तो लगातार हिदायतें जारी कर रहा है पर लोग हैं कि आदेश का पालन ही नहीं कर रहे। नतीजा यह है कि एक समय तक 96 फीसदी तक पहुंच चुके कोरोना संक्रमण का रिकवरी एकदम से गिरकर पहले 91.7 फीसदी तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
पंचकूला में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने लगी है। यह आंकड़ा एकदम से नीचे पहुंचा था और रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामले दहाई अंकों तक आ गए थे। वहीं, यदि दीपावली के बाद के कोरोना संक्रमण के मामलों को देखें तो फिर से यह मामले सैकड़ा तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कोरोना के कुल 119 मामले पंचकूला में आए। हालांकि रिकवरी रेट को देखें तो यह 93 फीसदी तक पहुंच गया। पंचकूला में 10 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक कोरोना के मामले गिरते गए लेकिन 14 नवंबर के बाद संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे। इतना ही नहीं, कोरोना का रिकवरी रेट भी गिरने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
दीपावली में यहां नहीं थी सोशल डिस्टेंसिंग
- सेक्टर-15 की मार्केट
- सेक्टर-7 की इनर मार्केट
- सेक्टर-11 की रेहड़ी मार्केट
- सेक्टर-11 की मुख्य मार्केट
- सेक्टर-8 की इनर मार्केट
- सेक्टर-20 और 21 की मार्केट
- अब मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोग लापरवाह हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना का प्रसार तय है। हमको कई ऐसे परिवार मिले हैं जोकि पूरे के पूरे कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि परिवार में ज्यादा लोग बाहर नहीं गए। इसका मतलब है यदि यह घर में आने वाले के माध्यम से हुआ। दीपावली में पार्टियां भी हुईं और दीपावली भी मनाई गई, मास्क का ध्यान नहीं रखा गया। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, जनरल अस्पताल सेक्टर-6
पंचकूला में कोरोना के मामले
- तिथि कुल मामले पंचकूला में मामले
- 17 नवंबर 119 83
- 16 नवंबर 59 53
- 15 नवंबर 19 24
- 14 नवंबर 56 39
- 13 नवंबर 80 40
- 12 नवंबर 94 72
- 11 नवंबर 78 67
- 10 नवंबर 77 70