फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula alia kitchen industry increase

अब घरों की शान बना पंचकूला का एलिया किचन

Thu, 24 Dec 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
panchkula alia kitchen industry increase

पंचकूला का नाम सिर्फ आटो इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि यहां तैयार होने वाले इटेलियन स्टाइल के माड्यूलर किचन के कारण भी चमक रहा है। माड्यूलर किचन का यह कांसेप्ट लेकर आए उद्यमी विजय कुमार गर्ग और उनके बेटे। इस माड्यूलर किचन को तैयार किया जाता है जर्मन और इटेलियन मशीनों से।

विज्ञापन


शिव शक्ति फर्नीचर द्वारा तैयार यह एलिया ब्रांड अब हरियाणा, पंजाब और देश के अन्य राज्यों में मशहूर हो चुका है। शिव शक्ति फर्नीचर के मालिक विजय कुमार गर्ग ने बताया कि उचाना (हरियाणा) में उनका फर्नीचर का काम था। उचाना से वह वर्ष 2004 में पंचकूूला में शिफ्ट हो गए। पंचकूला में भी फर्नीचर और टिंबर का काम शुरू किया। बच्चे भी पढ़ाई के बाद काम में लग गए। वर्ष 2006 से माड्यूलर किचन बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नई मशीनों के क्रेज से बनी बात
शुभम गर्ग ने बताया कि उन्हें और भाइयों को नई मशीनों का क्रेज था। इसी क्रेज के कारण वह सर्च करते रहते थे। पंचकूला में जो लोग उनके पास आते वह अच्छे माड्यूलर किचन चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सर्वे किया तो लोगों की पसंद और नापसंद समझ में आई। इसी के बाद काम इटली और जर्मनी की मशीनें लगाईं और नए स्टाइल के माड्यूलर किचन तैयार करने शुरू किए। वास्तव में नई कंस्ट्रक्शन हो रही थी और उसी वजह से लोगों को नए प्रकार के किचन की जरूरत थी, ऐसे में इंडस्ट्री में चेंज जरूरी था।

कंपनी वालों ने ट्रेंड किया लेबर
शुभम ने बताया कि इटली और जर्मन की मशीनों पर काम करना इतना आसान नहीं था। लेबर को ट्रेंड करने के लिए खास सेशन लगाए गए, तब क्वालिटी आई।

शुभम ने बताया कि वर्ष 2010 में पहला इटेलियन स्टाइल का किचन तैयार किया और सप्लाई किया, इसका जबरदस्त रिस्पांस मिला। उनके बनाए गए किचन को ट्राइसिटी में काफी पसंद किया जाने लगा।

आप हाल बनाए, हम किचन बनाएंगे
शुभम गर्ग ने बताया कि माड्यूलर किचन का यह कांसेप्ट एक नया सिस्टम था। इससे कारपेंटर का काम कम हो गया। किचन और वार्डरोब्स इसके साथ ही बना देते हैं। इस कांसेप्ट को लोग ज्यादा पसंद करने लगे। क्योंकि यह दीमक प्रूफ, वाटर प्रूफ है और गारेंटेड होता है। इस किचन को तैयार करने के लिए सिर्फ हाल चाहिए। बस किचन तैयार कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री की सफलता के लिए आफ्टर सेल्स सर्विस सबसे आवश्यक है।


हरेक चीज पर देते हैं ध्यान
शुभम गर्ग ने बताया कि यहां तैयार किए जाने वाले किचन में वाटर प्रूफ बोर्ड, वाटर प्रूफ प्लाई, लेमिनेट्स, एक्रेलिटक, ग्लास, पीयू पालिश का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही इस माड्यूलर किचन को यूनीक बनाने में पेंट्री, इनोटेक, मैजिक कार्नर, एस्क्राउजर का उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed