{"_id":"5b3f8f184f1c1b55238b4d8e","slug":"panchayats-will-reward-those-who-catch-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर लगाम लगाने के लिए पंचायत का ऐतिहासिक फैसला, तस्करों को पकड़वाओ इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर लगाम लगाने के लिए पंचायत का ऐतिहासिक फैसला, तस्करों को पकड़वाओ इनाम पाओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जहां एक ओर प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए हुए है, वहीं पंजाब में पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ ऐतिहासिक मुहिम शुरू की है। पंचायतों की इस मुहिम के तहत नशे के तस्करों को पकड़वाने वालों को इनाम दिया जाएगा। अब उपमंडल नंगल के गांव स्वामीपुर, खेड़ा बाग और पींगबड़ी की पंचायतों ने संयुक्त तौर पर नई पहल की है।
सरपंचों ने प्रेस वार्ता करते हुए घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नशे के सौदागरों को पकड़वाने में योगदान देगा उसे पंचायत की ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। गांव पींगबड़ी के सरंपच रामलाल ने कहा कि नशे की दलदल में फंसते जा रहे युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। अक्सर देखा गया है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी विभिन्न तरह के नशों से ग्रस्त होती जा रही है और नशा करने वाले जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जहां युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रही है, वहीं उनके परिजन भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि अब तीनों पंचायतों के युवाओं ने नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। इसके अच्छे नतीजे भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। इस मौके पर गांव स्वामीपुर के सरपंच रजिंद्र पाल, गांव खेड़ा बाग की महिला सरपंच कुलविंद्र कौर, अवतार चंद, सुरेश कुमार, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह, शिव कुमार, राहुल, भोला नाथ, राजू पहलवान, ज्योतिपाल व मनोज आदि उपस्थित रहे।