फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat will get five lakhs on 95 percent digital payment of electricity bills

मिलेगा इनाम: बिजली बिलों के 95 प्रतिशत डिजिटल भुगतान पर पंचायत को मिलेंगे पांच लाख, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 27 Aug 2022 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 08:50 AM IST
सार

बिजली निगम ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओंं को भी प्रोत्साहित कर रहा है। उन्हें 2100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें हर पंचायत के एक उपभोक्ता को पुरस्कृत किया जाता है।

विज्ञापन
Panchayat will get five lakhs on 95 percent digital payment of electricity bills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि 95 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट करने वाली पंचायत को 5 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। 
विज्ञापन


90 से अधिक और 95 प्रतिशत से कम डिजिटल पेमेंट करने वाली पंचायत को 2 लाख और 80 से 90 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट करने वाली पंचायत को एक लाख रुपये पुरस्कार राशि देंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 1100 करोड़ रुपये ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से जमा हो रहे हैं। लगभग 1400 करोड़ के बिल जारी किए जाते हैं। डिजिटल भुगतान करने वालों में घरेलू, व्यावसायिक, कृषि एवं औद्योगिक उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहित कर रहा है। उन्हें 2100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें हर पंचायत के एक उपभोक्ता को पुरस्कृत किया जाता है। निगम की वेबसाइट www.dhbvn.org.in से उपभोक्ता अपने बिजली बिल की जानकारी लेकर डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed