फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat who elected unanimously will get reward of rupees 11 lakh

सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को मिलेंगे 11 लाख रुपये

Mon, 24 Aug 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat who elected unanimously will get reward of rupees 11 lakh

हरियाणा में आगामी पंचायती चुनावों में सर्वसम्मति से चुने जाने वाली पूरी पंचायत को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन


पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करने के साथ ही यह भी आदेश दिए हैं कि इसी तर्ज पर जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सर्वसम्मति से चुनाव करने पर क्रमश: पांच लाख और दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएं।
विज्ञापन


धनखड़ ने बताया कि निर्विरोध चुनाव होने के कारण समाज में सद्भाव और एकता बनी रहती है। इसके अलावा विवाद कम होंगे और चुनावी खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों को देखते हुए सर्वसम्मति से चुनाव करने पर ग्राम पंचायत को दी जाने वाली अनुदान राशि को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी पंचायती चुनाव में पूरी पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव करने पर उस ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये, केवल सरपंच का सर्वसम्मति से चुनाव होने पर 5 लाख और पंच का सर्वसम्मति से चुनाव करने पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।


यह पुरस्कार की राशि संबंधित पंचायत को विकास के लिए दी जाएगी। इसके अलावा जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सर्वसम्मति से चुने जाने पर पांच लाख व दो लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे और पुरस्कार की राशि संबंधित जिला परिषद एवं पंचायत समिति को विकास के लिए दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed