फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat union_strike_chandigarh

पंचायत यूनियन की भूख हड़ताल चौथे दिन में

Wed, 25 Dec 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Dec 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
panchayat union_strike_chandigarh
पंचायत यूनियन पंजाब द्वारा विकास भवन के बाहर शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


यूनियन के प्रधान हरमिंदर सिंह मावी द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के दौरान मंगलवार को उनके साथ जिला फतेहगढ़ साहिब से 25 पंच-सरंपच बैठे।

मावी ने कहा कि जब तक डेराबस्सी के बीडीपीओ और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी में जिन सरपंचों के साथ धक्कामुक्की की गई, वे भी उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

अगर डेराबस्सी के विधायक अपनी चालों से बाज न आए तो डेराबस्सी हलके में भी संघर्ष छेड़ा जाएगा। यूनियन के और सदस्य डेराबस्सी में भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे और हलका विधायक का पुतला भी बीडीपीओ दफ्तर के सामने जलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यूनियन द्वारा आने वाले चुनावों में अकाली उम्मीदवार का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर नरिंदर सिंह, फूल चंद, सुखविंदर सिंह, बलविंदर कुंभड़ा, सुरिंदर सिंह, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, बलमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, भीरा सिंह, हरमीत सिंह और राजबीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed