{"_id":"d2ca4ad1d8022d7152af3bda66a54db2","slug":"panchayat-elections-most-five-sensitive-villages-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: चंडीगढ़ के ये पांच गांव हैं संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: चंडीगढ़ के ये पांच गांव हैं संवेदनशील
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव में पांच गांवों को पुलिस ने संवेदनशील घोषित कर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में एक हजार पुलिस जवानों की ड्यूटी रात से ही लगा दी गई है। संवेदनशील गांवों में किशनगढ़, दड़वा, मौली जागरां, खुड्डा अलीशेरा और धनास शामिल हैं।
पोलिंग बूथ की सुरक्षा को लेकर शनिवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने, डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा करने और चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के निदेश दिए।
विज्ञापन
संवेदनशील गांव में रिजर्व फोर्स भी तैनात
चुनाव के दौरान संवेदनशील गांवों में हंगामा और मारपीट होने की आशंका के चलते पुलिस ने रिजर्व फोर्स तैनात कर दी है।
इसके अलावा सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस जवान भी उम्मीदवारों और अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
शनिवार रात को पुलिस ने 13 गांवों में होने वाले चुनावों को लेकर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रातभर पेट्रोलिंग कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एसएसपी करेंगे नेतृत्व
ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने की कमान एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल करेंगे। चुनाव में 09 डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर, 44 सब इंस्पेक्टर, 20 एएसआई, 101 हेड कांस्टेबल, 400 कांस्टेबल, 186 होमगार्ड जवान और 120 महिला कांस्टेबल समेत रिजर्व फोर्स तैनात होगी।
एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम कर लिए हैं। करीब एक हजार जवान चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। चुनावों को शांतिपूर्ण करवाया जाएगा।