{"_id":"91aa106a84d44ed4bca8e1e1aaec49c9","slug":"panchayat-elections-candidates-propaganda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की 15 दिसंबर को होनेवाले चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
कई गांवों में चुनाव को लेकर गहमागहमी है, लेकिन सारंगपुर में बिल्कुल शांति है। सारंगपुर में सरपंच के दो उम्मीदवार पूर्व सरपंच साधु सिंह और पूर्व पंच गुरमीत सिंह आमने सामने हैं।
दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही जीत के दावे के साथ साथ जीतने पर कम्युनिटी सेंटर, सड़क की दशा सुधारने के दावे कर रहे हैं।
दड़वा में निर्वतमान सरपंच गुरप्रीत हैप्पी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हैप्पी का कहना है कि उन्होंने गांव में खूब विकास कराया है। लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
उधर, गांव दड़वा से सरपंच पद के उम्मीदवार हरीश चंद्र शर्मा के समर्थन में उत्तराखंड से जुड़ी कई संस्थाएं मैदान में उतर आईं हैं।
खास बात यह है भाजपा उत्तराखंड सेल के संयोजक बीएस बिष्ठ के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं से जुड़ी संस्थाएं हरीश चंद्र शर्मा के समर्थन में जुट गई हैं।
उनके समर्थन में भूपेंद्र फोंदणी, बीबी बहुगुणा, जय किशन नैथानी सहित काफी संख्या में उपस्थित थे। धर्मेंद्र सिंह, उनके चाचा कुलवंत सिंह, डॉ महमूद गजनवी ने भी अपनी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन