फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat election notification may be issued in Punjab by February 10

Punjab News: 10 फरवरी तक जारी हो सकती पंचायत चुनाव की अधिसूचना, बीडीपीओ समेत 71 अधिकारियों का तबादला

Wed, 31 Jan 2024 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 07:45 PM IST
सार

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब पंजाब में जल्द ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। 31 जनवरी से पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव संपन्न कराना जरूरी था। मगर अब उम्मीद है कि 10 फरवरी तक अधिसूचना जारी हो सकती है। पंजाब में 13,628 कुल पंचायतें हैं। 

विज्ञापन
Panchayat election notification may be issued in Punjab by February 10
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग के आदेश पर पंजाब सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 फरवरी तक पंचायत चुनाव की अधिसूचना सरकार जारी कर सकती है। इस बीच पंजाब सरकार ने बीडीपीओ सहित 71 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इन बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों का चुनाव आयोग के निर्देश पर ही तबादला किया गया है। दरअसल, इनका तबादला उनके मौजूदा कार्यस्थल यानी उनके घरेलू जिले से अन्य स्थल पर किया गया है। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिहाज से राज्य सरकार को किसी भी कर्मचारी जो उसी जगह का रहने वाला है, उसे वहां से दूसरे जगह की जिम्मेदारी देने को कहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो सके। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पहले ही सरकार ने बीते साल 10 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों को भंग करने का आदेश जारी कर दिया था। सरकार ने यह फैसला पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 29-ए का हवाला देते हुए राज्यपाल की अनुमति से लिया था। हालांकि पटियाला समेत अनेक जिलों की ग्राम पंचायतों ने इस फैसले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसके बाद सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 13,628 पंचायतें

पंजाब में कुल 13,628 पंचायतें हैं। पंजाब में जनवरी 2019 में ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है। नियमानुसार इससे पहले चुनाव कराना जरूरी था। उधर, चुनाव को लेकर बरती जा रही ढिलाई पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य चुनाव आयोग ने प्रक्रिया तेज की है।
 

जिला कुल ग्राम पंचायत/सरपंच
फतेहगढ़ साहिब 429
कपूरथला   546
शहीद भगत सिंह 466
फरीदकोट 243
मोगा 340
पटियाला 1,038
गुरदासपुर     1,279
फाजिल्का 435
जालंधर 890
लुधियाना 943
मानसा 245
रूपनगर 611
अमृतसर 860
बठिंडा   314
फिरोजपुर 838
श्री मुक्तसर साहिब 269
संगरूर 599
तरनतारन 575
होशियारपुर 1,405
बरनाला 175
एसएएस नगर   341
पठानकोट 421
       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed