{"_id":"8193ef78339771c0f9b4bed20e9920e8","slug":"panchayat-decided-to-divorce-between-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने कराया दंपति का तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने कराया दंपति का तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति के आपसी अनबन के बाद ग्राम पंचायत मंगनीवाल के गांव कुतबेवाला में बैठी पंचायत ने दोनों पक्षों की राय सुनने के बाद एक-दूसरे को तलाक देने के निर्णय पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
पूर्व बीडीसी मेंबर प्यारा लाल ने बताया कि गांव कुतेबवाला की सरपंच जयवंती और ग्राम पंचायत भोजकोटी की सरपंच कौशल्या देवी की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पहले राकेश पिता राम सिंह गांव बाजेवाला और मीना देवी पुत्री नंद राम गांव धमाला की शादी हुई थी। आपसी मनमुटाव के कारण इन दोनों के बीच ठीक ढंग से रिश्ता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
दोनों पंचायत के सरपंच व रिश्तेदारों की देखरेख में तलाक का निर्णय सुनाया गया, जो बिना किसी दबाव के दोनों पक्षों ने मान लिया।
पंचायत में भोज कोटी पंचायत के नंबरदार काशीराम, रामकिशन, दाता राम, नंदराम, राम प्रताप, मीना शर्मा, राकेश कुमार, नारायण दत्त, मदन लाल, मोहन लाल, पंच जयगोपाल व सर्वश्री भी मौजूद रहे।