फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pancham annual function will tribute to sardar anjum

सरदार अंजुम की याद में 'पंचम' का एनुअल फंक्शन

Thu, 27 Aug 2015 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 27 Aug 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
pancham annual function will tribute to sardar anjum

पंचकूला कला एंड म्यूजिक सोसायटी (पंचम) की ओर से एकबार फिर युवा और बुजुर्ग कलाकारों को प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। इसके लिए सोसायटी की ओर से तीन और चार अक्तूबर को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पंचम सोसायटी के अध्यक्ष विवेक आत्रेय ने जिला सचिवालय में आयोजित कांफ्रेंस में कहा कि सोसायटी युवा एवं बुजुर्ग कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस उद्देश्य से तीन और चार अक्तूबर को पंचम सोसायटी वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फोटो प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सरदार अंजुम की याद में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला के उपायुक्त ने बुधवार को जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में सोसायटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले समारोह के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समारोह को यादगार बनाने के लिए स्कूली बच्चों और कलाकारों को कला के प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा।

इससे लोगों का मनोरंजन तो होगा ही साथ ही स्कूली बच्चों को छुपी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को फोटो प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें संगीत और रंगमंच के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

समारोह स्थल पर सुबह के समय मार्निंग मेलॉडी, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। थिएटर ग्रुप में सामाजिक प्रासंगिकता विषय पर नाटक, वरिष्ठ नागरिकों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के सोलो, ग्रुप में गायन व नृत्य के कार्यक्रम होंगे तथा डा. प्रदीप भारद्वाज व ट्राइसिटी चिकित्सकों की ओर से बॉलीवुड स्पेशल कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


4 अक्तूबर को भी यही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही डा. सरदार अंजुम की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। जिला सचिवालय में इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एमडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका गौरी मिड्ढा, नगराधीश राधिका सिंह और पंचम की गैर सरकारी सदस्य डोली गुलेरिया, एसडी शर्मा, सुभाष घोष, कमल अरोड़ा व अतुल शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed