{"_id":"5d321c818ebc3e6cc802585a","slug":"palki-of-gold-will-reached-sri-kartarpur-sahib-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री करतारपुर साहिब में सुशोभित होगी सोने की पालकी, पाक ने दो हजार श्रद्धालुओं को दी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री करतारपुर साहिब में सुशोभित होगी सोने की पालकी, पाक ने दो हजार श्रद्धालुओं को दी इजाजत
Sat, 20 Jul 2019 03:40 AM IST
ajay kumar
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Jul 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में एक सोने की पालकी सुशोभित की जाएगी। यह सोने की पालकी दिल्ली से श्री ननकाना साहिब तक निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के दौरान श्री करतारपुर साहिब पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान से लौटने के बाद अमृतसर में मीडिया से बातचीत में सरना ने कहा कि 28 अक्तूबर को एक नगर कीर्तन दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पियाऊ से चलेगा। रात्रि विश्राम लुधियाना में करने के बाद 29 अक्टूबर को नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहां से 30 अक्तूबर को नगर कीर्तन अमृतसर पहुंचेगा। 31 अक्तूबर को यह अटारी सीमा से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचेगा। वाघा सीमा पर पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अन्य सिख संगठन नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। एक नवंबर को नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा।
विज्ञापन
धार्मिक दीवान के बाद नगर कीर्तन 2 अक्तूबर को गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना होगा। धार्मिक समागमों के बाद जत्था अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर लाहौर पहुंचेगा। रात्रि विश्राम करने के बाद नगर कीर्तन चार नवंबर को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पहुंचेगा, जहां पालकी साहिब सुशोभित कर दी जाएगी। छह नवंबर को नगर कीर्तन के साथ गए जत्थे के सदस्य अटारी सीमा के रास्ते वतन लौट आएंगे।
सरना ने बताया कि पहले पाकिस्तान सरकार ने इस नगर कीर्तन में 1500 श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति दी थी। अब इसकी संख्या 2000 कर दी गई है। जो भी श्रद्धालु इस नगर कीर्तन में शामिल होना चाहते हैं, वे अपनी जानकारी उनके दफ्तर में दें। इस बार पाकिस्तान सरकार 15 दिन का वीजा दे रही है।