फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani visa compulsary to visit atari railway station

इस रेलवे स्टेशन पर जाना है तो बनवा लें वीज़ा, यहां यात्रियों की मंजूरी से चलती है ट्रेन

Tue, 04 Apr 2017 01:13 PM IST
रमेश शुक्ला /अमर उजाला, अमृतसर
रमेश शुक्ला /अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 04 Apr 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistani visa compulsary to visit atari railway station
अटारी रेलवे स्टेशन
आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन ये सच है कि अब अगर आपको अपने देश के स्टेशन जाना पड़ जाये तो वीजा जरुरी है। यानी बिना पाकिस्तानी वीजा के आपका इस स्टेशन पर जाना गैर कानूनी माना जाएगा। देश का इकलौता अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी पर जाने के लिए पाकिस्तान का वीजा होना लाजिमी है।
विज्ञापन


24 खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों से 24 घंटे घिरे इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पहुंचने वाले देश के किसी भी नागरिक को 14 फोरेन एक्ट (बिना वीजा के इस रेलवे स्टेशन पर आने का आरोप)  के तहत मामला दर्ज होता है और जिसकी जमानत बड़ी मुश्किल से होती है।
विज्ञापन


ट्रेन को हरी झंडी के लिए ली जाती है मुसाफिरों से इजाजत
इस रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से इजाजत ली जाती है। इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है। इस रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिर को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है जिसके लिए स्पेशल ट्रालियां सभी मुसाफिरों के लिए उपलब्ध हैं। वातानुकूलित वेटिंग रूम में देशभक्ति गीत एलईडी पर दिखाई देते हैं और खान-पान ऐसा कि आप चख लें तो आप स्वाद जिन्दगी में नहीं भूल पाएंगे।
 

अटारी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट नहीं वीजा चेक होता है

Pakistani visa compulsary to visit atari railway station
अटारी रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन की पल-पल जानकारी रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस, दिल्ली) में होती है। किन्हीं कारणों से इस रेलवे स्टेशन से ट्रेन अगर लेट हो जाती है तो इसके बारे में भारत-पाकिस्तान दोनों मुल्कों में रजिस्टर पर एंट्री होती है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में चौबीस घंटे जवान तैनात रहते हैं।

पंजाब पुलिस रेलवे स्टेशन के चारों तरफ पहरा देती है और आरपीएफ, जीआरपी, बीएसएफ समेत खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के पहरे में रेलवे स्टेशन रहता है, फोटोग्राफी मना है। पर्यटक दूर से रेलवे स्टेशन देख सकते हैं। अगर रेलवे स्टेशन के अंदर जाना है तो आपको गृहमंत्रालय के अलग-अलग विभागों से इजाजत लेनी होगी।

अटारी रेलवे स्टेशन से ही इंडो-पाक का रेल व्यापार सेंटर बनाने का प्रपोजल भेजा गया है। अटारी रेलवे स्टेशन चूंकि अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशन है, जिसकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रेलवे बाकी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर करता है।’
- अनुज प्रकाश, डीआरएम, फिरोजपुर रेल डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed