फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani singer reshma is no more

चंडीगढ़ को बहुत अखरेगी रेशमा की जुदाई

Wed, 06 Nov 2013 12:57 AM IST
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
pakistani singer reshma is no more
‘दमादम मस्त कलंदर...’, ‘चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, लंबी जुदाई...’ जैसे सदाबहार गीतों को अपनी मखमली आवाज देने वाली रेशमा का चंडीगढ़ से पुराना नाता था।
विज्ञापन


बेशक रेशमा का घर लाहौर में था, लेकिन चंडीगढ़ उनका मुसाफिर खाना रहा। पाकिस्तानी गायिका रेशमा के पांव हिंदुस्तान में पड़ते तो सिटी ब्यूटीफुल आए बिना उनकी यात्रा अधूरी रहती।
विज्ञापन


हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस की यात्रा और अभिषेक बच्चन की शादी में शामिल होने के लिए वे जब भी हिंदुस्तान आईं तो चंडीगढ़ जरूर आईं। यहां चंडीगढ़ के सांस्कृतिक विभाग से जुड़े उनके मुंहबोले भाई डॉ. एसके पूनिया रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. एसके पूनिया ने बताया कि रेशमा से उनकी पहली मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन और समीर सेन के माध्यम से हुई। रेशमा नई दिल्ली में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आई थीं।

डॉ. पूनिया राजस्थान से हैं। कार्यक्रम में उन्हें संदेश मिला, ‘वे रेशमा से मिल लें। वे राजस्थान के बीकानेर से हैं।’ जब वे पाकिस्तानी लोक गायिका से मिले तो एक अटूट रिश्ता बन गया। पाकिस्तानी गायिका रेशमा समझौता एक्सप्रेस की पहली मुसाफिर थीं। डॉ. पूनिया ने कहा कि वाघा बार्डर के जरिये वे नई दिल्ली गईं और जब लौटीं तो चंडीगढ़ में उनसे मुलाकात करके गईं।

बेटे की शादी में गाए थे गाने
डॉ. पूनिया 4 फरवरी, 2006 का दिन कभी नहीं भूल सकते। उनके बेटे भावेश पूनिया की शादी में रेशमा अपने पति खान मोहम्मद, बेटी साजिया रेशमा, बेटा मोहम्मद लतीफ और सावनसन्नी के साथ पहुंची थीं। म्यूजिक का कोई इंतजाम नहीं था। रेशमा ने कहा, ‘मेरे भतीजे की शादी है...मैं गाऊंगी’।

इस पर उनके बेटे ने की बोर्ड थामा तो किसी ने तबला बजाया। रेशमा स्टेज पर आधे घंटे तक गीत गाती रहीं। लोगों ने उनसे ‘लंबी जुदाई...’ गीत की डिमांड की तो रेशमा ने फटकार लगाई, ‘शादी है, जुदाई की बात करते हो....शर्म नहीं आती।’

पीजीआई के ऑडिटोरियम में गूंजे गीत
चंडीगढ़ के पीजीआई ऑडिटोरियम में रेशमा के गीत गूंजे थे। उन्होंने यहां पंजाब सरकार के एक सम्मान समारोह में गीत गाए थे। डॉ. पूनिया के मुताबिक यह कार्यक्रम जबरदस्त रहा।

सौ से ज्यादा कार्यक्रमों में गाए थे गीत
डॉ. एसके पूनिया ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी गायिका के लिए चंडीगढ़ और पंजाब में सौ से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया था। उनकी आवाज को जो सुनता, दीवाना हो जाता। जो हीक उनकी आवाज में थी वह किसी ओर की आवाज में नहीं थी।



सीमा में नहीं बंधते रिश्ते

पाकिस्तानी गायिका रेशमा से एक बार किसी ने पूछा था कि डॉ. एसके पूनिया उनके भाई कैसे हैं?। इस पर रेशमा ने जवाब दिया था, ‘रिश्ते सीमाओं में नहीं बंधते।’

पीजीआई में कराया था चेकअप
डॉ. पूनिया ने पीजीआई के ईएनटी विभाग में रेशमा के गले के कैंसर का चेकअप कराया था। उस समय उन्हें पंचायत भवन में ठहराया गया था। रेशमा चंडीगढ़ के मार्क रायल होटल और पार्क व्यू होटल में भी ठहरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed