फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani Lady Caught by BSF From Border in Dera Baba Nanak, Punjab

पंजाबः डेरा बाबा नानक में बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तानी महिला, मिले चोट के निशान

Wed, 20 Feb 2019 02:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Lady Caught by BSF From Border in Dera Baba Nanak, Punjab
पाकिस्तानी महिला
डेरा बाबा नानक में बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसपैठ कर रही एक महिला को बुधवार सुबह बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। जब जवानों ने सीमा पर किसी को भारत में घुसपैठ करते देखा तो उसे रुकने की चेतावनी दी गई, न रुकने पर बीएसएफ ने गोली चला दी। मौके पर जाकर देखा तो वह एक महिला थी, जो गोली लगने से घायल हो चुकी थी। बीएसएफ जवानों ने उसे अपनी एंबुलेंस में डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल का इलाज अमृतसर में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान गुलशन (35) निवासी गांव ताजपुर नजदीक पाकिस्तान के रूप में हुई है। महिला से एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। बुधवार को सुबह धुंध और विजिबिलिटी बहुत कम थी। अलसुबह पांच बजे बीएसएसफ के जवान ने बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से कुछ हरकत होते देखी। बीएसएसफ के जवान ने चेतावनी दी, न मानने पर जवान ने गोली चलाई, जो महिला की जांघ में लगी और वह वहीं बैठ गई। सुबह रोशनी हुई तो देखा कि वह एक महिला थी, जिसने अपनी पहचान पाकिस्तान की रहने वाली गुलशन के रूप में बताई है। जवान महिला को डेरा बाबा नानक के अस्पताल ले गए, वहां फर्स्ट एड देकर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि अभी बीएसएफ ने इस केस को डेरा बाबा नानक पुलिस को सौंपा है। अब डेरा बाबा नानक पुलिस पूछताछ करके पता लगाएगी कि महिला का भारत आने का मकसद क्या था। पता लगाना होगा कि उसे पाकिस्तान से इधर किसने किस मकसद से भेजा है। महिला से एक टूटा-फूटा मोबाइल मिला है। फिलहाल महिला का इलाज अमृतसर में चल रहा है। फिट होने के बाद डेरा बाबा नानक पुलिस महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। डीआईजी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed