फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani infiltrator caught by BSF in Punjab

Punjab: पंजाब में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, हुसैनीवाला सीमा पर बीएसएफ ने दबोचा, ये सामान मिला

Fri, 24 Nov 2023 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

पहचान पत्र के हिसाब से युवक की पहचान रबीब बिलाल निवासी फैसलाबाद के तौर पर हुई है। वह कोसी इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्य करता है। बीएसएफ व सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Pakistani infiltrator caught by BSF in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार दोपहर हुसैनीवाला सीमा पर स्थित जेसीपी बैरियर के पास से भारतीय सीमा में दाखिल होते पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा है। इसके पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ करने में जुटी हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब हुसैनीवाला सीमा पर स्थित जेसीपी बैरियर के पास से पाकिस्तान से एक नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। तुरंत बीएसएफ जवानों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, माचिस व टुथब्रश मिला है।
विज्ञापन


पहचान पत्र के हिसाब से युवक की पहचान रबीब बिलाल निवासी फैसलाबाद के तौर पर हुई है। वह कोसी इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्य करता है। बीएसएफ व सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed