{"_id":"f0e2320f2e6a1a1c7a4bf3b5477b20f8","slug":"pakistani-food-fest-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी व्यंजन चखने हैं तो पहुंचें किसान भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी व्यंजन चखने हैं तो पहुंचें किसान भवन
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है और इसी कोशिश में पाकिस्तान के कराची शहर का वारसी फूड अपने लजीज व्यंजनों के साथ शहर में आया है। किसान भवन में शनिवार से शुरू हुई एग्जीबिशन ट्रेंड्ज में इस बार पाकिस्तानी खाने का एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल से काफी दूर पहले ही व्यंजनों की खुशबू उसके स्वादिष्ट होने की गवाही देती है। रविवार दोपहर इन्हीं लजीज व्यंजनों वाले स्टॉल से पता चली पाकिस्तान और भारत में वारसी रेस्टोरेंट की दीवानगी
विज्ञापन
वारसी रेस्त्रां के संचालक तस्लीम अहमद ने बताया कि भारत में पाकिस्तान की कला और खानपान को काफी सराहना मिलती है। भारत में ज्यादातर मुगलई खाने का चलन है और असली मुगलई खाने के शौकीन लोगों को वारसी रेस्त्रां का खाना अपनी ओर खुद खींच लाता है। तस्लीम ने कहा कि कराची में उनकी दुकान को मुगलई खाने के लिए ही जाना जाता है, जिसके लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
विरासत में मिली खाना बनाने की कला
तस्लीम ने कहा कि उनके पुरखे भी खाना बनाने की कला से जुड़े थे। बचपन से उनके घर में ऐसा माहौल था कि उन्होंने भी अपने पारिवारिक पेशे से जुड़ने की सोची। कराची में उनके रेस्त्रां में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खाना खाने आते हैं, लेकिन प्रशंसकों से बचने के लिए वह अकसर ऑर्डर ही देते हैं। तस्लीम ने कहा कि शोएब मलिक, यूनुस खान, जावेद शेख न सिर्फ उनके रेस्त्रां में आते हैं, बल्कि अपने घर में भी उन्हें खाने के लिए बुलाते हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान से आते हैं स्पेशल ऑर्डर
तस्लीम के भाई नबील ने बताया कि उनके खाने की डिमांड सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं जबकि भारत में भी होती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक अवार्ड समारोह में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी परेश रावल, पूनम ढिल्लों, मिथुन चक्रवती को अपनी स्पेशल डिश सर्व की थी।
घर में बनाते हैं मसाले
नबील ने कहा कि सभी ग्राहकों को एक और चीज जो खींच कर लाती है वह है उनके घर में बनने वाले मसाले। रेस्त्रां में बनने वाली सभी डिश सिर्फ घर में तैयार मसालों से ही बनाई जाती है। साथ ही डिश तैयार करते वक्त भी मिक्सी का भी इस्तेमाल नहीं होता।
स्टॉल में चखिए यह व्यंजन
चिकन टिक्का
चिकन बिरयानी
चिकन दम बिरयानी
चिकन स्टू
तवा कढ़ाई चिकन
अफगानी कढ़ाई चिकन
चिकन मलाई टिक्का
चिकन रेश्मी कबाब
रुमाली रोटी
अफगानी कबाब
वेज बिरयानी
पनीर टिक्का
सभी व्यंजनों की कीमत 250 से लेकर 300 रुपये के बीच में है। साथ ही एक रुमाली रोटी की कीमत 20 रुपये है। ट्रेंड्ज एग्जिबिशन में लोग वारसी फूड का लुत्फ सोमवार को सुबह 11 से रात नौ बजे तक उठा सकते हैं।