{"_id":"5d5860ad8ebc3e89d21658b8","slug":"pakistani-flags-and-balloons-found-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे मिलने से लोगों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे मिलने से लोगों में मची अफरातफरी
Sun, 18 Aug 2019 01:46 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत गांव कड़मा और नवा किला के खेतों में सुबह पाकिस्तानी गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस संबंधी सूचना मिलते ही थाना लक्खोके बहराम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, गुब्बारे और पाक झंडा अपने कब्जे में ले लिया। थाना लक्खोके बहराम प्रभारी ने इस संबंधी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ेगा ये कानून, सरकार ने की ये खास तैयारी
विज्ञापन
गांव कड़मा निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे खेतों से गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे खेत में पड़े थे। गुब्बारे में आई लव यू पाकिस्तान और दिल-दिल पाकिस्तान लिखा था। उसने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछेक लोगों ने पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे की फोटो खींच ली।
विज्ञापन
ग्रामीण ने बताया कि उसने डर के मारे झंडा और गुब्बारे वहीं पर फेंक दिए और थोड़ी देर बाद ही वहां पर पुलिस पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरी घटना संबंधी अवगत करवाया।
इसी तरह गांव नवा किला के ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में छह-सात पाकिस्तानी गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिले, जिसे देख गांव की पंचायत को सूचित किया। पंचायत के साथ बीस लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पाकिस्तान से आए कबूतर और बाज पकड़े हैं, ये पक्षी पाक तस्करों के संदेश लेकर भारतीय तस्करों के पास पहुंचते थे। थाना लक्खोके बहराम के एएसआई आत्मा सिंह ने कहा कि गुब्बारे और पाक झंडा कब्जे में ले लिया है, इस संबंधी अधिकारियों को सूचित कर दिया है। चौदह अगस्त को पाकिस्तान में आजादी दिवस मनाया गया था, वहीं से उड़ कर गुब्बारे और झंडे आए हैं।