{"_id":"604d8f568ebc3e8c9376aa53","slug":"pakistani-drone-spotted-near-international-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पठानकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, सर्च अभियान भी चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : पठानकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, सर्च अभियान भी चलाया
Sun, 14 Mar 2021 09:59 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते बीएसएफ जवान।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा स्थित बमियाल सेक्टर की टिंडा पोस्ट पर रविवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। इसे देख बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने फायर किया। फायरिंग के तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ ने इस बाबत स्थानीय पुलिस को अवगत करवाया। इसके बाद एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा और डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में टिंडा पोस्ट के आसपास पुलिस, घातक कमांडो, बीएसएफ और स्वैट कमांडो की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
आठ घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं दी। सर्च ऑपरेशन में शामिल थाना नरोट जैमल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, चौकी बमियाल इंचार्ज तरसेम सिंह, इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) राजेश कुमार के अलावा 100 से अधिक जवान शामिल थे। सुरक्षा बलों ने नदी किनारे, खेतों, सुनसान स्थानों और पुराने बंकरों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक माह में यह दूसरा मामला है जब सीमा पर ड्रोन देखा गया है। पहले भी जब ड्रोन देखा गया था तो तब भी बीएसएफ के फायर करने पर लौट गया था। एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि पुलिस और सेना की ओर से इस सारे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं मिला है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले व आसपास के क्षेत्र को जांचा गया है। फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला है। ड्रोन देखे जाने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
विज्ञापन
सुबह छह बजे बीएसएफ ने इस बारे में जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद सभी अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। दोपहर तक सुनसान इलाकों, खेतों में तलाशी की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आसपास के लोगों को आगाह किया गया है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को सूचना दी जाए। - सुखजिंदर सिंह, डीएसपी ऑपरेशन।