{"_id":"63b2cfa50295f81a9e030ebd","slug":"pakistani-drone-seen-again-on-india-pakistan-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, मुस्तैद BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, मुस्तैद BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा
Mon, 02 Jan 2023 06:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:07 PM IST
सार
बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने कहा कि रविवार की रात कमालपुर जट्टां में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। हमारे बहादुर जवानों ने फायरिंग वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक सीमा पर धुंध की आड़ में पाकिस्तान ड्रोन आने का सिलसिला लगातार जारी है। मगर देश विरोधी ताकतों के इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। रविवार की रात को भी पंजाब के गुरदासपुर में बीओपी कमालपुर जट्टां में पाकिस्तानी ड्रोन भारत की तरफ प्रवेश कर रहा था लेकिन बीएसएफ के जवानों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस चला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन बीएसएफ की 89 बटालियन की बीओपी कमालपुर जट्टां में रविवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर 20 राउंड फायरिंग की और तीन इलू बम भी दागे। इसके उपरांत पाकिस्तानी ड्रोन वापस चला गया।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने कहा कि रविवार की रात कमालपुर जट्टां में पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। हमारे बहादुर जवानों ने फायरिंग वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन