फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani drone dropped heroin consignment in Firozpur

Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन ने फिरोजपुर में फेंकी हेरोइन की खेप, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी

Mon, 11 Mar 2024 05:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर में हेरोइन की खेप बरामद की है। यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन ने एक खेत में फेंकी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेप बरामद कर ली है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Pakistani drone dropped heroin consignment in Firozpur
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में सीमांत गांव दुल्लेके नत्थू वाला के खेत से हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं। इनमें दो किलो 676 ग्राम हेरोइन थी। जानकारों का कहना है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तानी ड्रोन ने फेंकी है। पुलिस ने हेरोइन के पैकेट कब्जे में लेकर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना गुरुहरसहाए की पुलिस टीम गांव खेरोके उताड़ की दाना मंडी के पास गश्त कर रही थी। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि खेत में दो पैकेट पड़े हैं। इनमें हेरोइन हो सकती है। थाना प्रभारी गुरजंट सिंह पुलिस टीम के साथ गांव गामू वाला के पास दुल्लेके नत्थू वाला के खेतों में पहुंचे। वहां कच्चे रास्ते के साथ खेत में दो पैकेट पड़े थे। इन्हें खोलकर देखा तो हेरोइन थी। इसका वजन दो किलो 676 ग्राम था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ये हेरोइन पाकिस्तानी ड्रोन ने फेंकी होगी। हो सकता है कि जिन तस्करों ने हेरोइन की खेप मंगवाई है, उन्हें पता नहीं चला होगा कि ड्रोन कहां फेंक गया है। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गांव के जिस भी व्यक्ति ने हेरोइन मंगवाई होगी, उसे जल्द काबू किया जाएगा। उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed