फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani citizen entered Indian border in Punjab

Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक; बीएसएफ ने रेंजर्स को सौंपा, कड़ी आपत्ति जताई

Mon, 23 Oct 2023 11:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और इस पर कड़ी आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके बाद मानवीय आधार पर उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Pakistani citizen entered Indian border in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा क्षेत्र में गांव चहरपुर जिला अमृतसर में घुस आया था। आरोपी से तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अंजाने में यहां आ गया था। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और इस पर कड़ी आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके बाद मानवीय आधार पर उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

फिरोजपुर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन

उधर, फिरोजपुर जिले में गांव राऊके हिठाड़ से गुजर रही लक्ष्मण नहर के किनारे धान के खेतों से एक क्षतिग्रस्त पाकिस्तानी ड्रोन मिला है। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर की रात दो बजे बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन देखकर 15 राउंड फायरिंग की थी। आशंका है कि उक्त ड्रोन इसी फायरिंग में गिरा है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव राऊके हिठाड़ के खेत में एक पाकिस्तानी क्षतिग्रस्त ड्रोन गिरा पड़ा है। 20 अक्तूबर को गांव सेठां वाला और जल्लोके के क्षेत्र में ड्रोन पर बीएसएफ ने फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed