फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani Citizen Abdullah being released by the Indian authorities in Wagah-Attari border

भारत ने रिहा किया पाक नागरिक, कहा- ‘आई लव शाहरुख खान’, मैं फिर आऊंगा

Wed, 26 Dec 2018 01:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Citizen Abdullah being released by the Indian authorities in Wagah-Attari border
पाक नागरिक अब्दु्ला

भारतीय अधिकारियों ने पाक नागरिक अब्दुलाह को बुधवार को रिहा कर दिया है। अब्दुलाह साल 2017 में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद भारतीय सीमा पर घुस आया था। हालांकि अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। वह पाकिस्तान के स्वात क्षेत्र का रहने वाला है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की एक झलक पाने को लेकर अब्दुलाह बेताब था और शाहरुख को न देख पाने का मलाल भी था। बुधवार को अब्दुलाह ‘आई लव शाहरुख खान’ के नारे लगाते हुए पाकिस्तान रवाना हो गया। 

विज्ञापन

  
अब्दुलाह ने कहा कि वह अगली बार वीजा लेकर हिंदुस्तान आएगा और शाहरुख से मुंबई स्थित उनके घर मन्नत में मिलकर जाएगा। शाहरुख खान के इस दीवाने को इस बात का कोई रंज नहीं था कि उसने सजा काटी है। उसे अफसोस इस बात का था कि वह अपने पसंदीदा हीरो से नहीं मिल पाया। अटारी सीमा पर पहुंचे अब्दुलाह के चेहरे पर मुस्कराहट थी।

विज्ञापन

 शाहरुख के प्रति उसके प्रेम को देखकर सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों के चेहरों पर भी मुस्कराहट आ गई। इससे पहले अमृतसर सेंट्रल जेल के अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच अब्दुलाह को अटारी सीमा पर स्थित इंटरग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के इमीग्रेशन अधिकारियों के सामने पेश किया गया। जहां उसकी रिहाई के दस्तावेज सौंपे गए। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। बल ने अब्दुलाह को पाकिस्तान रेंजर के कमांडेंट को सौंप दिया।

अब्दुलाह मई 2017 में पाकिस्तान वाघा सीमा पर रिट्रीट समारोह देखने के बाद भारतीय पिलर को क्रास कर इस पार आ गया था। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान रेंजर ने बल अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर कहा था कि अब्दुलाह मानसिक रोगी है, उसे छोड़ दिया जाए। अधिकारियों ने रेंजर ऑफिसर्स की बात मानने से इंकार कर दिया था। उसे अमृतसर अदालत ने छह महीने की सजा सुनाई थी। 15 अगस्त 2017 को पाकिस्तान दूतावास ने अब्दुलाह के पाकिस्तानी होने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed