फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan spy jasbeer terrorist module hidden behind spy network 823 YouTubers and travel bloggers targeted

Pakistan Spy: पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क के पीछे छिपा आतंकी मॉड्यूल, 823 यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर निशाने पर

Thu, 05 Jun 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jun 2025 01:46 PM IST
सार

पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क के पीछे आतंकी मॉड्यूल छिपा है। एनआईए ने पंजाब पुलिस से रिकॉर्ड लिया है। अब केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रहीं हैं। 
कुल 823 यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर पुलिस के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Pakistan spy jasbeer terrorist module hidden behind spy network 823 YouTubers and travel bloggers targeted
Pakistan spy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के रूपनगर के रहने वाले जासूस जसबीर सिंह और उससे पहले हरियाणा की जासूस ज्योति मल्होत्रा के पकड़े जाने के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस से रिकॉर्ड लेकर अब अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इधर, पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क के पीछे छिपे आतंकी मॉड्यूल के इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के अलावा इंटेलिजेंस व अन्य जांच यूनिटों को बीते 6 साल में दो या इससे अधिक बार पाकिस्तान गए पंजाब के यूट्यूबर, ब्लॉगर, डिजिटल क्रिएटर और यूट्यूब इन्फ्लुएंसर की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पंजाब के करीब 22 यूट्यूबर व अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जो दो या इससे अधिक बार पाकिस्तान गए थे, अब इन सभी की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा साल 2024 में पाकिस्तान दूतावास की तरफ से करवाए एक समागम में पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों से ज्योति मल्होत्रा, जसबीर सिंह के अलावा जो भारतीय नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल थे, उन्हें रडार पर ले लिया गया है।
 
Trending Videos

उधर जासूस जसबीर सिंह के मोबाइल से 150 पाकिस्तानी कॉन्टैक्ट मिले हैं, अब इन कॉन्टैक्ट के जरिये पंजाब या देश के अन्य राज्यों में जिन लोगों से बातचीत हुई है, इस पर एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह के पाकिस्तान-आईएसआई जासूसी नेटवर्क के चार से पांच और जासूसों को दबोचा जा सकता है।
 

कुल 823 यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर पुलिस के निशाने पर
पंजाब के 823 यू-ट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर पुलिस के निशाने पर हैं। ये वे यूट्यूटबर और ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जिनके वीडियो में पाकिस्तान संबंधी कंटेंट रहता है। इन्हें पड़ोसी मुल्क में ज्यादा पसंद किया जाता है। पंजाब पुलिस ने इन्हें केवल इस आधार पर निशाने पर नहीं लिया है, बल्कि यह राज्य के सरहदी इलाकाें से लेकर धार्मिक स्थलों, कॉरिडोर और अतिसंवेदनशील सैन्य ठिकानों के इर्द-गिर्द और उनसे ताल्लुक रखने वाले ठिकानों पर वीडियो कंटेंट साझा करते हैं।
 

सरहदी इलाकों और संवेदनशील जगहों की मौजूदा स्थिति को वीडियो कंटेंट के जरिये साझा कर यह राष्ट्र सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस अब इन 823 यू-ट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर की न केवल पूरी कुंडली निकालने में जुट गई है, बल्कि इनके हर एक कंटेंट की मॉनिटरिंग की जा रही है।

121 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
पंजाब पुलिस ने इस साल 10 अप्रैल तक 121 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया है, जो विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़ी पोस्ट और उनके नेटवर्क के बीच एक प्रकार से डाटा शेयरिंग और बातचीत का माध्यम बने हुए थे। इसमें पाकिस्तान बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चीफ हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां, जीवन फौजी, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टरों के नेटवर्क के सोशल मीडिया अकाउंट्स शामिल थे।

पंजाब पुलिस ने जब इन अकाउंट्स को ब्लॉक किया, उसमें अपनी रिपोर्ट में यह तर्क दिया है कि इन अकाउंट्स पर पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लोग भी एक्टिव थे। बीते साल पंजाब पुलिस ने 483 साेशल मीडिया अकाउंट्स काे ब्लॉक किया था, जो गैंगस्टरों से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: जट्ट रंधावा से लिंक... फोन से मिटाए ये सबूत, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले जसबीर की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed