पाक के पास बम तो हमारे पास महा बम, अब पीओके भारत को सौंप देना चाहिए: रामदास अठावले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान को बार-बार धमकी न देने की नसीहत दी है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान के पास बम है तो हमारे पास महा बम है। उन्होंने पाकिस्तान को उसके कब्जे वाला कश्मीर भारत को देने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों में शांति होगी और पाकिस्तान को व्यापारिक फायदे होंगे।
शुक्रवार को वह चंडीगढ़ के यूटी गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता तो संबोधित कर रहे थे। अठावले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की रिव्यू मीटिंग में पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, स्कॉलरशिप, पेंशन समेत कई स्कीमों के बारे में मौजूद अधिकारियों से पूछा और आंकड़े मांगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए।
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तकरार के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने अखंड कश्मीर की अवधारणा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बाद में बना, पहले यह सारा हमारा हिस्सा था, इसलिए कश्मीर भारत को मिलना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान बार-बार युद्ध की धमकी न दे, पहले भी हम कई बार पाकिस्तान को परास्त कर चुके हैं।
हरियाणा में 10 सीटों पर लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी
रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बेशक एनडीए का हिस्सा हो लेकिन अठावले ने हरियाणा में 10 सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी खड़ा करने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय दल है, इसलिए हमें यहां अपने प्रत्याशी जरूर खड़े करने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यह 10 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की जीत में मदद करेंगे।
इसके सियासी मायने कहीं न कहीं कांग्रेस और बीएसपी के दलित वोट बैंक के विभाजन की ओर भी जा रहे हैं। रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी 282 में से 10 सीटों की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को 8 से 10 सीटें मिल जाएंगी।