फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan resident come india his ancestral village

'मुल्क पाकिस्तान सही पर दिल तो हिंदुस्तानी है'

Tue, 17 Mar 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 17 Mar 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
pakistan resident come india  his ancestral village

‘मेरे पास अल्फाज नहीं हैं कि मुझे आज कितना सुकून मिला है। मैं 67 सालों से अपनी जन्म स्थली को देखने के लिए बेताब था। मैं देखना चाहता था कि क्या वहां आज भी वही गलियां हैं... बच्चे इन गलियों में आज भी वैसे ही खेलते हैं... जब दो भाई (हिंदुस्तान व पाकिस्तान) अलग नहीं हुए थे।’

विज्ञापन


पाकिस्तान के लाहौर से अपनी जन्म स्थली हरियाणा के हिसार के गांव प्रभुवाला आए राव शमशुद्दीन खान ये सब कहते हुए फफक पड़े। आंखों में झलके आंसू पोंछते हुए उन्होंने कहा कि इस जन्म भूमि पर आकर उनका वर्षों का सपना पूरा हो गया। अपनी जन्म भूमि को देखने के लिए वर्षों से प्रयास कर रहा था। आखिर जिस भूमि पर मेरा जन्म हुआ वह हिंदुस्तान मेरा भी तो है। उन्होंने बताया है कि जब हिंदू-मुस्लिम के दंगे हुए और मुस्लिम देश छोड़कर पाकिस्तान जा रहे थे उस वक्त का हर पल उनकी आंखों में आज भी तैरता है।
विज्ञापन


कोर्ट कांप्लेक्स स्थित एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के चैंबर में बैठे राव शमशुद्दीन ने बताया है कि जब दंगा हुआ तो वह सात वर्ष के थे। प्रभुवाला से मुस्लिम समुदाय के लोग बैलगाड़ियों में साहू गांव की तरफ से निकलने लगे। रेलवे लाइनों पर हिंदू-मुस्लिमों का आपस में कत्लेआम हुआ। कई लोग अच्छे भी थे। उन्होंने उन्हें दूसरी तरफ से निकाला और वे गैबीपुर से होते हुए फिर डिंग मंडी, सिरसा, फाजिल्का से होकर पंजाब में घुसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं मुस्लिम

pakistan resident come india  his ancestral village

पाकिस्तान के पंजाब सीड कॉरपोरेशन में अकाउंटेंट के पद से रिटायर्ड हुए खान ने बताया है कि जब वे प्रभुवाला से बैलगाड़ियों में झुंड में चले तो उनके पास खाने के लिए अन्न का दाना तक नहीं था। हर रोज दस बीस मील चलते। करीब महीने भर में पाकिस्तान पहुंचे। पहली बार हेलीकॉप्टर से फेंके गए चने के पैकेट से कुछ भूख मिटाई।

राव शमशुद्दीन खान ने कहा कि दोनों देशों में आपस में एक अजीब तरह का मतभेद है। एक-दूसरे के धर्म के लोगों को लेकर दुष्प्रचार है। मुस्लिम यहां सुरक्षित और आर्थिक सुदृढ़ हैं। वहां भी हिंदू मुस्लिमों के आंखों के तारे हैं। हां पाकिस्तान में मुजाहीदीन ताकतों का प्रभाव है जो अंग्रेजों के समय से था। किसी स्कूल या मस्जिद पर बम फेंका तो मुस्लिम भी मरते हैं। ऐसा नहीं कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हों।

यहां मजबूत है न्यायपालिका
खान ने कहा कि यहां की न्यायपालिका मजबूत है। जब भारत की कोर्ट पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को नोटिस भेज सकती है तो भारत में पूर्ण न्याय की आस की जा सकती है। पाकिस्तान में ऐसा नहीं है। वहां राजनीति हावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed